सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से हर माह 300 यूनिट बिजली उत्पादित हो सकेगी: अरुण शर्मा

सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से हर माह 300 यूनिट बिजली उत्पादित हो सकेगी: अरुण शर्मा



मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडी के अधीक्षण अभियंता अरुण शर्मा ने आज यहां बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर-निशुल्क बिजली योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में एक करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत ऊर्जा उपलब्ध करवाना है, जो रूफटॉप सोलर पैनल वाली बिजली इकाइयों को स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्याप्त वित्तीय सब्सिडी प्रदान करके और इंस्टॉलेशन में सुविधा सुनिश्चित करके सोलर रूफटॉप सिस्टम अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्रीय योजना है। योजना के तहत 3 किलोवाट की रूफटॉप सोलर सिस्टम से प्रति माह 300 यूनिट बिजली उत्पादित हो सकेगी।
अरुण शर्मा ने बताया कि योजना का क्रियान्वयन दो स्तरों पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा तथा राज्य स्तर पर राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संबंधित राज्य की वितरण उपयोगिताएं या उर्जा विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट प्रणाली के लिए 33 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए 66 हजार रुपये और 3 किलोवाट के लिए 85 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत परिवारों को बिजली बिल में कमी का लाभ मिलेगा तथा वे वितरण कंपनियों को अधिशेष विद्युत की बिक्री पर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय को एक हजार रुपये प्रति इकाई प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-निःशुल्क बिजली से विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, स्थापना, संचालन और रख रखाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए पीएमसूर्याघरडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉगइन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच