दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी 30 नवम्बर को पनालथ में, अर्जुन पुरस्कार हुए सम्मानित अजय ठाकुर करेगें शुभारंभ

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी 30 नवम्बर को पनालथ में,अर्जुन पुरस्कार 2019 से सम्मानित हुए अजय ठाकुर करेगें शुभारंभ इस प्रतियोगिता का



30 नवंबर 2024 को होने वाली प्रतियोगिता में केवल हिमाचल प्रदेश के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और इस प्रतियोगिता का आगाज़ देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपने नाम का लोहा मनवा चुके अजय ठाकुर करेगें । जो कि अनेकों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 

विजेता टीम को ट्राफी और 11000 हजार नकद, दूसरे नंबर की टीम को ट्राफी और रू 7100 नकद दिए जाएँगे।आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट युवक मंडल पनालथ द्वारा श्री माता वाला देवी पनालथ की कृपा दृष्टि से करवाया जा रहा है। 

दूसरे दिन 1 दिसम्बर को खुली प्रतियोगिता होगी। जिसमें विजेता टीम को ट्राफी और 35000 हजार नकद, दूसरे नंबर की टीम को ट्राफी और 25000 हजार नकद - दिए जाएँगे।

प्रतियोगिता की एंट्री फीस 700 होगी। सभी मैच मैट पर खेले जाएँगे। अगर किसी भी खिलाड़ी को चोट लगती है तो उसके लिए कमेटी ज़िम्मेवार नहीं होगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी।

सभी टीमों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 29 नवंबर 2024 तक एंट्री करवानी होगी। इसके बाद किसी भी टीम को इंटर नहीं किया जायेगा।

सभी टीमो को 30 नवंबर को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा और मैच 9.30 बजे शुरू किये जायेंगे। रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़