टैक्टर ट्राली में भिड़ीं बाइक, चालक की हुई मौत

बिजनौर : ( हीमपुर दीपा ) पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के बिजनौर बदायूं हाईवे पर छाछरी मोड़ पर बुधवार की रात्रि को देव सैनी (28) पुत्र करमवीर निवासी शेरपुर कल्याण थाना हल्दौर छाछरी मोड़ से अपने घर बाइक से जा रहा था। छाछरी मोड़ पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से बाइक घुसने से बाइक चालक देव सैनी की मौत हो गई।



अचानक सड़क पर खड़ी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देव को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर भेज दिया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

मौत की खबर सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के बाप करमवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक छाछरी मोड़ पर पंचर लगाने का काम करता था। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़