डीसी ने विधानसभा परिसर तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा

 डीसी ने विधानसभा परिसर तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा


     धर्मशाला, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित शीतकालीन सत्र की तैयारियों को शनिवार को विधानसभा परिसर तपोवन में जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जल शक्ति तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को विधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले बेहतर पेयजल सुविधा तथा विद्युत के रखरखाव के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी तरह की असुवधिा नहीं हो। इसके साथ ही जोरावर स्टेडियम से लेकर विधानसभा परिसर तक विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए सुविधाओं का जायजा लिया।

     उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि विस सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी इसके के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सत्र के दौरान आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इस के लिए पुलिस की ओर से पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने विधानसभा सत्र के मद््देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधान सभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टाण्डा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए। साथ ही में विधानसभा सत्र के दौरान दमकल विभाग को भी तपोवन में दमकल वाहन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधानसभा परिसर में मरम्मत इत्यादि के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा दमकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद