तपोवन में पुलिस ने दो युवकों से एक किलो 84 ग्राम चरस की बरामद

तपोवन में पुलिस ने दो युवकों से एक किलो 84 ग्राम चरस की बरामद 

धर्मशाला पुलिस टीम ने गशत के दौरान दो युवकों से चरस की बरामद।तपोवन में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान दोनों युवकों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया। पुलिस ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपी धर्मशाला क्षेत्र में ही रेस्टोरेंट संचालन का कार्य करते हैं। आरोपियों से भारी मात्रा में चरस बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि आरोपी इसे कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे। इसके अलावा आरोपियों के रेस्टोरेंट संबंधी कारोबार स्थल की भी जांच की जा रही है।

दोनों युवकों की पहचान चंबा के राजपुरा निवासी अंशुमन और रनहीनी डाकघर चकलू निवासी हर्षदीप ठाकुर से पुलिस ने मौके पर 1.84 किलोग्राम चरस बरामद कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

 एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि तपोवन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चंबा के दो युवकों से 1.84 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़