राजस्थान में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला

राजस्थान में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला

बांसवाड़ा के 9.4 वर्ग किलोमीटर में 222.39 टन सोने का पता लगाए जाने के बाद पहली छोटी खदान जगपुरा-भूकिया की नीलामी की गई है.  

आपको बता दें कि जगपुरा- भूतिया का इलाक़ा सबसे बड़ा है इसके अलावा सलूंबर के डूगोचा से लेकर घाटोल तक 1270 किलोमीटर के एरिया में प्लानिंग तेज़ी से की जा रही है. साल 1990 में पहली बार सोना खोजने के लिए हुए सर्वे में सोना होने के संकेत मिले थे जिसके 33 साल बाद सोना खनन का काम शुरू होना जा रहा है. मगर सोने के उत्पादन में अभी भी तीन से चार साल का समय लग सकता है.

खनिज अभियंता गौरव मीणा ने कहा कि जिस फर्म को ठेका मिला है उसने 100 करोड़ जमा करा दिए हैं. अब फर्म को एलओआई जारी होना है उसके बाद काम शुरू हो पाएगा. रतलाम की इस फर्म ने सरकार के साथ आठ हज़ार करोड़ का एमओयू किया है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और झारखंड के बाद अब राजस्थान सोने का खनन करने वाला चौथा राज्य हो गया है.  

कर्नाटक के भू वैज्ञानिक डॉ. वीएन वासुदेव की टीम को सोने की मात्रा पता करने की जिम्मेदारी दी गई थी. डॉ. वासुदेव की सौंपी रिपोर्ट के अनुसार हर साल बांसवाड़ा से लेकर उदयपुर के सलूम्बर तक फैले इलाके से 25 टन का सोना निकाला जा सकता है. भू वैज्ञानिक वासुदेव ने इस एरिया को चिह्नित कर एसजीएफ नाम दिया है. यह पूरा इलाका 1270 वर्ग किलोमीटर में फैला है. आदिवासी इलाकों के 26 गांवों के 60 स्थानों पर स्वर्ण भंडार का पता चला है. 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़