जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्य मेरी प्राथमिकता : यादविंदर गोमा

जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्य मेरी प्राथमिकता : यादविंदर गोमा

44 लाख से निर्मित निरीक्षण कुटीर और प्रवेशद्वार लोगों को समर्पित


आलमपुर जांगल में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल

आलमपुर आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल में 44 लाख से निर्मित प्रवेश द्वार और वन निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया।

   मंत्री ने 6 लाख से जांगल बालकरूपी सड़क मार्ग पर बने प्रवेश द्वार और 38 लाख से बने वन विभाग के निरीक्षण कुटीर लोगों को समर्पित किया।

  जांगल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आलमपुर जांगल क्षेत्र में आयुर्वेद का 10 बिस्तरों का अस्पताल आरंभ किया जाएगा और इसकी अधिसूचना 31 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आलमपुर की अस्थाई पुलिस चौकी को वर्तमान सरकार ने स्थाई पुलिस चौकी का दर्जा दिया और 31 मार्च के पश्चात इसके भवन का निर्माण कार्य भी आरम्भ किया जायेगा।   उन्होंने कहा कि पपरोला गांव को आलमपुर से जोड़ने के लिए न्यूगल नदी पर साढे आठ करोड रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। 

   गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित, लोकहित और सामाजिक सभी कार्यों को पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों की सेवा में समयबद्व समर्पित करने के निर्देश विभागों को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार, सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं और मांगों का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो आशीर्वाद और विश्वास उनपर जताया है वे अपने सामर्थ्य और क्षमता के अनुरुप कार्य कर रहे हैं।

   उन्होंने कहा कि जांगल चौक, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख स्थानों में है और इसका सौंदर्यीकरण के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जांगल चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट, प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में 20 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

   उन्होंने विद्यालय में गेट और चार दिवारी के लिए 3 लाख और बास्केटबॉल सिंथेटिक ग्राउंड के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय नाले के तटीयकरण का भी आश्वासन दिया। 

   इससे पहले अरण्यपाल, वासु कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पालमपुर वन मंडल तथा जयसिंहपुर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

   कार्यक्रम में जसवंत डढवाल, पूर्व प्रधान विक्रम मेहरा, बीडीसी सदस्य विनय खरोटिया,  उपप्रधान संजय कुमार, सुरिंदर राणा, अधिशासी अभियंता सुरजीत कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार, डॉ अनिता शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव शर्मा सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर