संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चित्र
  पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में 70 NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। अभियान का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. राजीव भोरिया एवं प्रो. पूजा के नेतृत्व में किया गया। स्वयंसेवकों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ परिसर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर विभिन्न स्थानों की सफाई की तथा परिसर को व्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के सहयोग, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में स...

मेटा का ऐतिहासिक कदम,आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन

चित्र
मेटा का ऐतिहासिक कदम,आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सख्त नियम और अरबों डॉलर का समझौता सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल और बच्चों पर इसके पड़ने वाले मानसिक दुष्प्रभावों को रोकने के लिए मेटा (Meta) ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अमेरिकी राज्यों के साथ हुए एक बड़े कानूनी समझौते के बाद कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नाबालिगों के लिए कई कड़े सुरक्षा प्रावधानों की घोषणा की है।   इस नई व्यवस्था के तहत बच्चों की डिजिटल आदतें और प्लेटफॉर्म के फीचर्स पूरी तरह बदलने जा रहे हैं।   मुख्य बिंदु एवं नए नियम आधी रात से सुबह 6 बजे तक बैन (Night-Time Restriction): बच्चों को नींद की कमी और सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक नाबालिगों (18 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स) के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का एक्सेस प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने या पोस्ट करने से रोकेंगे।   लाइक्स और रिएक्शन काउंट का हटना (Removal of Likes): नाबालिगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर मिलने वाले 'लाइक काउंट' और 'रिएक्शन' क...

रक्षाबंधन पर मंडी शहर में रौनक, राखी विक्रेता भी मालामाल

चित्र
  रक्षाबंधन पर मंडी शहर में रौनक, राखी विक्रेता भी मालामाल मंडी : अजय सूर्या / रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंडी शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के सेरी मंच पर राखियों का विशेष बाजार सजाया गया है, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए तरह-तरह की राखियां खरीद रही हैं। राखी बाजार में पांच-दस रुपये से लेकर सैकड़ों और हजारों रुपये तक की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डिजाइनर, रेशमी, स्टोन, कुंदन के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन की खरीदारी बढ़ने से राखी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। वहीं, इस पर्व के चलते महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को भी अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें रोजगार और अतिरिक्त आमदनी का लाभ मिल रहा है।

रावमापा फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

चित्र
  रावमापा फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर-बडूखर मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के मुख्यद्वार के सामने सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहन विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय सड़क पर विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पार करते हैं, जबकि मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्कूल के मुख्यद्वार के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाया जाना आवश्यक है। लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला गंभीर है और किसी हादसे के बाद कदम उठाने के बजाय समय रहते एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने ...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को आतिथ्य क्षेत्र में करियर के दिए व्यावहारिक मंत्र

चित्र
  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को आतिथ्य क्षेत्र में करियर के दिए व्यावहारिक मंत्र नूरपुर : विनय महाजन / राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वोक. (आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन) विभाग में एडुब्रिज लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, आवश्यक कौशल और भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम में होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस, जालंधर के जनरल मैनेजर यशवंत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने व्यापक औद्योगिक अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए होटल इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशल, कार्यशैली और प्रोफेशनल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। यशवंत सिंह ने लीडरशिप, टीम मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, अतिथि संतुष्टि, प्रोफेशनल ग्रूमिंग और कार्यस्थल पर अनुशासन के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतिथ्य उद्योग में तकनीकी एवं व्यावहारिक ज...

होटल मैनेजमेंट में हिमाचल के टॉपर प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मान

चित्र
  होटल मैनेजमेंट में हिमाचल के टॉपर प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मान फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / होटल मैनेजमेंट कोर्स में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जिला कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र के प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मानित किया गया। प्रियांशु की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रियांशु शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रियांशु शर्मा जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की तहसील कुटवासी के स्थायी निवासी हैं। प्रियांशु के पिता दुर्गा दत्त शर्मा ने बताया कि हाल ही में घोषित होटल मैनेजमेंट कोर्स के परिणाम में उनके बेटे ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रियांशु शर्मा का हाल ही में शिमला के एक फाइव स्टार होटल में एक वर्ष की ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। ...

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

चित्र
 मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो  अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी (नूरपुर:-विनय महाजन)   नूरपुर में  काफ़ी लम्बे समय से गैर-कार्यशील पड़े 50 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु अस्पताल  को लेकर रणजीत बक्शी जनकल्याण फाउंडेशन ने  आखिरकार जनहित में आंदोलन की चेतावनी दी है। फाउंडेशन के निदेशक अकिल बक्शी ने कहा है कि यदि 30 सितंबर तक मातृ-शिशु अस्पताल को पूरी तरह कार्यशील नहीं किया गया तो वह 2 अक्टूबर से सिविल अस्पताल नूरपुर के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। अकिल बक्शी ने यह घोषणा आज नूरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देते हुए कहा कि पूर्व स्थानीय कांग्रेस  विधायक अजय महाजन की हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि मातृ-शिशु अस्पताल को अगले दो माह के भीतर कार्यशील कर दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए कथित ‘झूठे वादों’ की जवाबदेही तय करवाने के लिए भी फाउंडेशन अव  आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने मातृ-शिशु अस्पताल को महिलाओं और बच्चों से जुड़ा महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य मुद्दा बताते हुए कहा कि...

केडीसी राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के एनसीसी कैडेट करण डोगरा का अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के पोंग डैम कैंप के लिए चयन

चित्र
 केडीसी राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के एनसीसी कैडेट करण डोगरा का अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के पोंग डैम कैंप के लिए चयन कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर की एनसीसी सब-यूनिट के कैडेट करण डोगरा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान द्वारा रीजनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, पोंग डैम, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) में आयोजित कैंप के लिए 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला से केवल तीन कैडेट्स का चयन किया गया, जिनमें केडीसी राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की एनसीसी सब-यूनिट के कैडेट करण डोगरा भी शामिल रहे। कैडेट करण डोगरा ने 2 अगस्त से 10 अगस्त, 2026 तक आयोजित इस कैंप में सफलतापूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान उन्होंने राफ्टिंग, कैनोइंग, सर्फिंग सहित अनेक साहसिक एवं जल-क्रीड़ा गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन गतिविधियों से उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि हुई तथा उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतीपूर्ण प...

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रिवालसर में जागरूकता रैली, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चित्र
 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रिवालसर में जागरूकता रैली, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अजय सूर्या रिवालसर 27 अगस्त । राजकीय डिग्री कॉलेज रिवालसर ने वन विभाग के फॉरेस्ट ब्लॉक रिवालसर के सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सुका रियूर क्षेत्र में जागरूकता रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण तथा पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों, रेंजर्स एवं रोवर्स तथा ईको क्लब के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और पेड़ों की नियमित देखभाल का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इसके बाद सुका रियूर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया तथा स्थानीय लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल में सहयोग देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्र...

भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और विश्वास ने बनाया उन्हें महान भक्त : साध्वी भाग्यश्री भारती

चित्र
 भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और विश्वास ने बनाया उन्हें महान भक्त : साध्वी भाग्यश्री भारती  (नूरपुर:-विनय महाजन)  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा शाहपुर, के अभिनंदन मैरिज पैलेस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्य भारती ने कथा के माध्यम से बताया कि शिशुपाल भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाया उनके सामने उपस्थित होने पर भी उनकी लीलाओं की चर्चा सुनने के बाद भी अनेकों भक्तों का उनके प्रति आदर भाव देखने सुनने के बाद भी। केवल शिशुपाल ही नहीं बल्कि उस समय के अनेकों राजा भी भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाये तो क्या यदि आज भगवान हमारे सामने आ जाते तो हम भगवान को पहचान लेंगे? हमारे पास भगवान को पहचानने का क्या आधार होगा क्या उनकी बाहरी वेश भूषा? यदि हम ऐसा सोचते हैं तो इसका मतलब अभी तक हमने अपने धार्मिक ग्रंथों का सही ढंग से अध्ययन ही नहीं किया। क्योंकि बाहरी वेश भूषा तो कोई भी धारण कर सकता है। इसलिए भगवान को पहचानने के लिए आवश्यकता है उस दिव्य दृष्टि की जो दिव्य दृष्टि भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान में अर्जुन को प्रदान की थी।भक्त प्रह्लाद प्रसंग सुन...

कोटखाई में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह में करें सामान्य - रोहित ठाकुर

चित्र
  कोटखाई में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह में करें सामान्य - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति की समस्या का एक सप्ताह के भीतर पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेब सीजन के दौरान लोगों को रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिए कि नारकंडा गैस एजेंसी से कोटखाई क्षेत्र की कुछ पंचायतों को जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए, ताकि क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग इस संबंध में सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करे। बैठक में बताया गया कि कोटखाई क्षेत्र में लगभग 15,400 एलपीजी कनेक्शन हैं, जबकि कलबोग क्षेत्र में करीब 1,200 कनेक्शन धा...

मंजीत मनकोटिया ने जवाली में बतौर एसएचओ संभाला कार्यभार। 

चित्र
 मंजीत मनकोटिया ने जवाली में बतौर एसएचओ संभाला कार्यभार।  जवाली: पुलिस थाना जवाली में मंजीत मनकोटिया ने बतौर एसएचओ कार्यभार संभाला है। एसएचओ मंजीत मनकोटिया ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, यातायात व्यवस्था बनाए रखना तथा जनता की सेवा में तत्पर रहना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नशा माफिया व खनन माफिया को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है तथा कहा कि नशा का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर सके। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट, चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन के कागजात साथ रखें। उन्होंने कहा कि नाबालिग को वाहन चलाने को न दें अन्यथा ऐसी स्थिति में वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।  जवाली: मंजीत मनकोटिया 

विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक मानी जाने वाली पहली पवित्र छड़ी गुरुवार को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पहुंची

चित्र
 चंबा। विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक मानी जाने वाली पहली पवित्र छड़ी गुरुवार को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पहुंची। छड़ी के चौगान पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ पवित्र छड़ी के दर्शन किए। परंपरा के अनुसार यह पवित्र छड़ी अब जिला मुख्यालय चंबा से भगवान शिव के पावन धाम श्री मणिमहेश के लिए रवाना होगी। छड़ी यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में भाग लेने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पहली छड़ी के चंबा पहुंचने के साथ ही यात्रा की धार्मिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा भी यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बाइट श्र...

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

चित्र
 चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया। विभागीय जांच के दौरान मिठाई निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद इसे उपभोग के लिए असुरक्षित मानते हुए नष्ट करने के निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार नष्ट की गई मिठाई की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।  खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारि दीपक आनंद असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। उन्होंने दुकानदारों और मिठाई विक्रेताओं से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता अवधि की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रक...

नव्या ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया स्कूल और क्षेत्र का नाम

चित्र
 नव्या ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया स्कूल और क्षेत्र का नाम अजय सूर्या रिवालसर/लेदा। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित मैट्रिक जुलाई-2026 के परिणाम में शहीद जे.सी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, लेदा की छात्रा नव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.14 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नव्या ने 700 में से 694 अंक प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। नव्या की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता नीलमनी व रेखा देवी, विद्यालय के अध्यापकों तथा निरंतर मेहनत और लगन को दिया। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है। विद्यालय प्रबंधन ने नव्या को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी नव्या और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित

चित्र
  उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित नाहन, । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के अंतर्गत जून-2026 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम् , प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों, की जून-2026 तक की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समन्वयकों से अपनी शाखाओं में लबित मामलों को भी शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति को कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति में बढ़ौतरी के लिए कहा। बैठक में समिति द्वारा अवगत करवाया कि सिरमौर जिला में पीएम किसान लाभग्राही की ...

जागरूकता शिविर आयोजित

चित्र
  जागरूकता शिविर आयोजित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ता पूनम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस विभाग के तुलसी राम ने कानून एवं पुलिस की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल भारत ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिलाओं और बच्चों के कल्याण से संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान की। शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को महिला एवं बाल संरक्षण, कानूनी प्रावधानों, नशा निवारण तथा सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के संबंध में जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है। शिविर में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारी के साथ बा...

एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा गत दिवस एच.आई.वी. व एड्स पर आधारित इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के तहत एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर ज़िला स्तरीय प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एच.आई.वी व एड्स तथा रक्त जनित संक्रमण के संबंध में सही जानकारी को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच, उपचार सेवाओं तक पहुंच तथा एच.आई.वी. व एड्स से जुड़े व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक एवं भेदभाव रहित व्यवहार अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किशोर एवं युवा वर्ग समाज में स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक व्यवहार एवं जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता...

नशे की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका अहम: उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

चित्र
  नशे की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका अहम: उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल नशे से पीड़ित युवाओं का वीडियो बनाने के बजाय अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित चम्बा, जिला मुख्यालय चम्बा में आज “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा जिला प्रशासन चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला के दौरान गुंजन ऑर्गनाइजेशन फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट, धर्मशाला के प्रशिक्षक पंकज पंडित एवं विजय सिंह ने समाज में बढ़ती नशे की समस्या, इसके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला चम्बा की नशे के अधिक उपयोग वाली चिन्हित 13 रेड मार्क स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों के साथ तहसील कल्याण अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक, स्वास्थ्य एवं ...

संस्कृत सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कुल्लू,

चित्र
  संस्कृत सप्ताह में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कुल्लू, : भाषा एवं संस्कृति विभाग, कुल्लू एवं जिला संस्कृत परिषद, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को देव सदन सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण के साथ हुआ।     कार्यक्रम में श्लोकोच्चारण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में जिले के 15 विद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, कुल्लू की दीपिका ने प्रथम, भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर, कुल्लू की आरतिका ने द्वितीय, स्नो वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की वंशिका ने तृतीय तथा भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर की अभिलाषा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नो वैली पब्लिक स्कूल की सेजल ठाकुर एवं वैदेही शर्मा की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टि की हर्षा एवं रितिका की टीम ने द्वितीय, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल की जानवी ठाकुर एवं रितिका ठाकुर की टीम...

उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 पेयजल कुनेक्शन लगाए गए

चित्र
  उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 पेयजल कुनेक्शन लगाए गए नाहन, । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल स्वच्छता मिशन समिति     (DWSM)   की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 01 लाख, 21 हजार, 917 घरों को पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें  ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं। बैठक में बताया गया जिला में  जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 237 योजनाएं स्वीकृत है जिसमें 199 योजनाएं भौतिक, 164 योजनाएं वितीय रूप से पूर्ण कर ली गई है जबकि 38 योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर है। उपायुक्त ने जल शक्ति ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: