एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा करेंगी अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता सीमा करेंगी अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश
जिला चंबा में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली धाविका सीमा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंबा विकास महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विकास महाजन ने कहा कि एशियन गेम्स पदक विजेता सीमा की उपस्थिति युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। उनके संघर्ष और उपलब्धियां विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने जिले के विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों से समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद सीमा का चंबा आगमन जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है और खेल जगत से जुड़े लोगों में उनके स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
बाइट विकास महाजन डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंबा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें