1.01 करोड़ से अधिक की संपत्तियों की फ्रीजिंग ,एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत नूरपुर पुलिस
एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से माफिया की कमर टूटी
लगभग 1.01 करोड़ से अधिक की संपत्तियों की फ्रीजिंग की सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि
नूरपुर से विनय महाजन
नशा तस्करी के विरुद्ध एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस थाना इंदौरा द्वारा की गई वित्तीय जांच के आधार पर *कुल 1,01,55,718 मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक एवंएन डी पी एस एक्ट , नई दिल्ली द्वारा की गई है । यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने मीडिया को देते हुए बताया कि पुलिस थाना इंदौरा में 30 मई 2017 को एफ आई आर संख्या 152/2017 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था । इस मामले में दलवीरो के कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी । मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक अप्रैल .2025 को उन्हें दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं1,00,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई थी ।मामले के संबंध में नूरपुर पुलिस द्वारा की गई वित्तीय जांच के दौरान संबंधित संपत्तियों के स्वामित्व, निर्माण, मूल्यांकन तथा उनके अर्जन के वैध स्रोतों की जांच-पड़ताल की गई । जांच के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा द्वारा दिनांक 28. सितंबर 2026 को फ्रीजिंग आदेश संख्या 2276/5A पारित किया गया तथा इसकी पुष्टि हेतु सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजा गया ।वित्तीय जांच एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक,A एवं नडीपीएस एक्ट , नई दिल्ली द्वारा दिनांक 26.अक्टूबर .2026 को आदेश पारित कर उक्त फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी गई । इस कार्रवाई के तहत कुल 1,01,55,718 मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि की गई है।इस मामले मे सक्षम प्राधिकारी द्वारा उपलब्ध वित्तीय जांच रिपोर्ट एवं अभिलेखों के आधार पर उक्त संपत्तियों से संबंधित फ्रीजिंग आदेश की एनडीपीएस एक्ट के अध्याय-V-A की धारा 68F(2) के अंतर्गत पुष्टि की गई हैl एडिशनल एसपी डी सी वर्मा ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अब तक नशा तस्करों की लगभग 31,71,61,429 (इकतीस करोड़ इकहत्तर लाख इकासठ हजार चार सौ उनतीस रुपये) मूल्य की संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि के उपरांत फ्रीज किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें