नूरपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लड़ाई में 11 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लड़ाई में 11 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी सदवां की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11.00 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एडिशनल एसपी डी सी वर्मा नूरपुर देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस टीम को हिन्दौराघाट के पास गुप्त सूचना आधार पर एक युवक एवं युवती बिना नंबर प्लेट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरदासपुर, पंजाब से चिट्टा लेकर सदवां क्षेत्र में बिक्री करने के उद्देश्य से आ रहे हैं।सूचना के आधार पर सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी सदवां की टीम ने खज्जन मे स्थित नजीर टायरमैन फैक्टरी के पास उक्त मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान निम्नलिखित के रूप में हुईl मौके पर गिरफ्तार आरोपियों के नाम1प्रकाश सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी गांव, डाकघर एवं तहसील नौशैहरा मज्जा सिंह, जिला गुरदासपुर, पंजाब, उम्र 24 वर्ष। 2. सोनिया पत्नी प्रकाश सिंह, निवासी गांव, डाकघर एवं तहसील नौशैहरा मज्जा सिंह, जिला गुरदासपुर, पंजाब, उम्र 19 वर्ष। है l बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से संबंधित दस्तावेज/आरसी भी बरामद नहीं हुई है l वर्मा ने वताया कि इस मामले में एफ आई आर 264/2026 दिनांक 17.10.2026, धारा 21, 25 एवं 29 एन डी &पीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा चिट्टे की आपूर्ति के स्रोत और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें