RCFC बचाओ संघर्ष समिति दिल्ली में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का घेराव करने की तैयारी में

 RCFC बचाओ संघर्ष समिति दिल्ली में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का घेराव करने की तैयारी में



क्रमिक अनशन के 54वें दिन महिलाओं ने संभाली आंदोलन की कमान, आयुष मंत्री और केंद्रीय सचिव से मिली कार्रवाई की उम्मीद


अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर 12 अक्टूबर।


जोगिंदर नगर स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। संस्थान को जोगिंदर नगर में ही बनाए रखने की मांग को लेकर पिछले 54 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। वहीं, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ महेश कुमार दधीच के रवैये से नाराज संघर्ष समिति ने अब दिल्ली में बोर्ड के घेराव की योजना बनानी शुरू कर दी है। इस संबंध में समिति विभिन्न संगठनों से बातचीत कर रही है।


सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह जोगिंदर नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय आयुष सचिव डॉ. राजेश कोटेचा के साथ समिति के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सकारात्मक रही है। उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री का प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनने के लिए आभार जताया। साथ ही राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा का भी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने के लिए धन्यवाद किया।


आयुष मंत्री ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा


गुरु शरण परमार ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने संघर्ष समिति की मांगों को गंभीरता से सुना। मंत्री ने बताया कि इस संस्थान को जोगिंदर नगर में ही बनाए रखने के समर्थन में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद राजीव भारद्वाज, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत तथा भाजपा के महाराष्ट्र महामंत्री संगठन अजय जमवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों के संस्तुति पत्र प्राप्त हुए हैं।


उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति पिछले 52 दिनों से क्रमिक अनशन कर रही थी, जिससे इस मुद्दे की गंभीरता स्पष्ट होती है। आयुष मंत्री ने सभी रिपोर्टों का अध्ययन करने के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।


समिति अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय आयुष सचिव डॉ. राजेश कोटेचा ने भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं होने के बावजूद प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंदर नगर में ही बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


बोर्ड के सीईओ के रवैये पर जताया रोष


गुरु शरण परमार ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ महेश कुमार दधीच के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने दो से तीन घंटे तक आग्रह किया, लेकिन सीईओ ने उनकी बात सुनना उचित नहीं समझा। इससे समिति में भारी रोष है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सीईओ ने अपना रवैया नहीं बदला और समिति की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो संघर्ष समिति राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, दिल्ली का घेराव करने के लिए मजबूर होगी। इसके लिए विभिन्न संगठनों के साथ बातचीत जारी है और जल्द ही आगामी रणनीति तय की जा सकती है।


54वें दिन महिलाओं ने संभाली आंदोलन की जिम्मेदारी


क्रमिक अनशन के 54वें दिन एहजू गोलवां के बीडीसी सदस्य अभिषेक, एहजू पंचायत के वार्ड सदस्य तथा किसान सभा से जुड़ी महिलाएं आंदोलन में शामिल हुईं। इनमें सुषमा कटोच, वंदना, गीता देवी, चंचल राणा और कंचन सहित पांच महिला वार्ड सदस्य शामिल रहीं।


महिलाओं की भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिली है। संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंदर नगर में ही बनाए रखने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


पत्रकार वार्ता में समिति के महासचिव अजय ठाकुर, संयोजक कुशाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष रामलाल वालिया, सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर, बिशन दास बहल, शुभ राय धरवाल और कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम