नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

 नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया की पहल लाई रंग, कंपनी प्रबंधन से बातचीत के बाद बनी सहमति


नेरचौक : अजय सूर्या /

नेरचौक मेडिकल कॉलेज से हटाए गए 13 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारियों की बहाली को लेकर चल रहे विवाद के बीच एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने हस्तक्षेप कर कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पहल की। इसके बाद सभी 13 कर्मचारियों की दोबारा ज्वाइनिंग का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, संजीव गुलेरिया ने आउटसोर्स कंपनी के मालिक से बातचीत कर कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयासों के बाद बीच का रास्ता निकाला गया। बताया जा रहा है कि कंपनी मालिक ने कुछ शर्तों के साथ सभी 13 कर्मचारियों को दोबारा ज्वाइनिंग देने पर सहमति जताई है।

नौकरी छिनने से परेशान कर्मचारियों को मिली राहत

कई दिनों से रोजगार छिनने के कारण परेशान कर्मचारी अपनी बहाली की मांग कर रहे थे। नौकरी से हटाए जाने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो गई थी। अब बातचीत के जरिए समाधान निकलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

आज शुरू हो सकती है ज्वाइनिंग प्रक्रिया

बहाली को लेकर सहमति बनने के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सभी कर्मचारियों की वास्तविक ज्वाइनिंग संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही सुनिश्चित होगी।

कर्मचारियों ने संजीव गुलेरिया का जताया आभार

बहाली की दिशा में पहल करने और कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने के प्रयासों के लिए कर्मचारियों ने एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया का आभार जताया। कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही वे दोबारा अपने काम पर लौट सकेंगे।

फिलहाल, बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की दिशा में हुई इस पहल को 13 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत