पैड़ी में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन समस्याओं का हुआ समाधान

 पैड़ी में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन समस्याओं का हुआ समाधान



अजय सूर्या नेरचौक। ग्राम पंचायत पैड़ी में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के 59 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बल्ह पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा ने की। शिविर में प्रोजेक्ट नमन के तहत नायक अनिल कुमार ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।


इस दौरान नायक अनिल कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न सुविधाओं, योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट नमन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को पेंशन सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध करवाना है।


उन्होंने कहा कि पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पूर्व सैनिक संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय पूर्व सैनिकों ने शिविर आयोजित करने के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से घर-द्वार के समीप ही समस्याओं का समाधान होने से उन्हें काफी सुविधा मिलती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त