प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किया प्रेरित : शिवांश सोनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किया प्रेरित : शिवांश सोनी सुंदरनगर : अजय सूर्या / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सुंदरनगर के जिला प्रवक्ता शिवांश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया है। शिवांश सोनी ने कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादन, विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में ...