भारत विकास परिषद् हिमाचल पश्चिम ने सिराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

भारत विकास परिषद् हिमाचल पश्चिम ने सिराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की 


भारत विकास परिषद् हिमाचल पश्चिम के दायित्वधारियों ने 16 सितंबर 2025 को पिछले दिनों जिला मंडी में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा में बुरी तरह प्रभावित सिराज क्षेत्र के आपदाग्रस्त भाई-बहनों को 

भारत विकास परिषद हिमाचल पश्चिम द्वारा भारत विकास परिषद मण्डी शाखा के माध्यम से भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-एक के विभिन्न प्रांतों के सहयोग से एकत्रित की गई राहत सामग्री का वितरण क्षेत्र के विधायक और माननीय नेता प्रतिपक्ष जय राम जी ठाकुर की देखरेख और उनके माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय जय राम जी ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश व मौजूदा विधायक विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में गढ़ा व छतरी गांव के प्रभावित भाई बहनों को राहत सामग्री वितरित की गई। क्षेत्र के 100 परिवारों के लिए प्रति परिवार एक महीने का राशन इस किट में प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् हिमाचल पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र कौल, प्रांतीय महासचिव अनिल कुमार गुरूंग, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सेवा श्री शक्ति चंद राणा, मंडी शाखा के उपाध्यक्ष कैप्टन जी. सी. सैनी और मण्डी शाखा के गतिविधि संयोजक सेवा श्री सुख निधान उपस्थित थे।

भारत विकास परिषद् पिछले 62 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और यह कार्यक्रम परिषद् के सामाजिक दायित्वों और मानवता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय जय राम जी ठाकुर ने भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-एक के सभी सदस्यों की जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया है भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रांत का इस सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,