राजेश कुमार भवानी को ‘नेताजी सुभाष ऑरेशन अवॉर्ड’ मिलने पर एलबीएस मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित

 राजेश कुमार भवानी को ‘नेताजी सुभाष ऑरेशन अवॉर्ड’ मिलने पर एलबीएस मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित


नेरचौक : अजय सूर्या /

 लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नेरचौक में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश कुमार भवानी को प्रतिष्ठित ‘नेताजी सुभाष ऑरेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने पर शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


यह आयोजन एलबीएस मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें संपूर्ण फैकल्टी और रेज़ीडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया। समारोह में डॉ. भवानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।


यह पुरस्कार एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया जाने वाला अत्यंत प्रतिष्ठित और विशिष्ट सम्मान है, जो अनुसंधान व अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले चिकित्सकों को दिया जाता है। डॉ. भवानी को यह पुरस्कार मेडिकल शिक्षा व शोध कार्य में उनके उल्लेखनीय प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया है।


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.के. वर्मा ने इस अवसर पर डॉ. भवानी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों में डॉ. परिक्षित मल्होत्रा, डॉ. रतिराम नेगी और डॉ. भूषण लाल मौजूद रहे।


फैकल्टी एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आर.सी. गुलेरिया, महासचिव डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. अश्विनी कुमार सहित अनेक संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. भवानी का यह सम्मान संपूर्ण एलबीएस मेडिकल कॉलेज मंडी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक