"1500 करोड़ मदद स्वागतयोग्य, मगर प्रदेश को और चाहिए 10 हजार करोड़: रंगीला राम राव”

 "1500 करोड़ मदद स्वागतयोग्य, मगर प्रदेश को और चाहिए 10 हजार करोड़: रंगीला राम राव”


मंडी : अजय सूर्या /

प्रदेश को हाल ही में आई आपदा से भारी नुकसान हुआ है। इस बीच पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वागत योग्य है, लेकिन राज्य की वास्तविक स्थिति को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार हिमाचल को आपदा से निपटने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि जारी करे।



रंगीला राम राव ने कांग्रेस संगठन को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, ताकि पंचायत और नगर निकाय चुनावों में पार्टी की मजबूती बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए जो ईमानदारी और लगन से काम करने में सक्षम हों।


सरकाघाट में हुई डॉक्टरों की नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छोटे नेता इस प्रक्रिया का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। रंगीला राम राव ने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की नियुक्तियां सरकार की नीतियों के तहत हुई हैं, इसमें किसी नेता का व्यक्तिगत योगदान नहीं है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर