धीरा उपमंडल की पंचायतों में सड़क समस्या गहराई, ग्रामीणों विधायक विपिन सिंह परमार के समक्ष उठाई मांग

 धीरा उपमंडल की पंचायतों में सड़क समस्या गहराई, ग्रामीणों विधायक विपिन सिंह परमार के समक्ष उठाई मांग


धीरा उपमंडल धीरा के तहत धीरा-भदरोल, रढ-पनियाली, लाहाड़-ठाकरा, कानफट समेत करीब 10 से 12 पंचायतों के लोगों को इस समय सड़क समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण न केवल यातायात ठप हो गया है, बल्कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक ले जाना भी कठिन हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक मार्गों के निर्माण की मांग उठाई है।


लोगों ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार से इस समस्या के समाधान की अपील की। विधायक परमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार कार्य कर लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए।


ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभागीय स्तर पर जल्द कदम उठाए जाएंगे और सड़क समस्या से उन्हें निजात मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान