नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

 नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत 6 वर्षीय बच्ची अवनी सपुत्री राजेश निवासी नगरोटा सूरियां की सांप क़े काटने से मौत हो गई। 

डीएसपी ज्वाली वीर सिंह ने बताया की रात को अवनी को पेट दर्द की शिकायत हुई और उल्टी आनी शुरू हो गई है। बच्ची की तबीयत खराब होती देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार क़े दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर रिचा ने बताया की जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तो बच्ची स्थिति बेहद नाजुक थी मासूम को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डीएसपी वीर सिंह ने बताया की मासूम का पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगरोटा सूरियां की प्रधान रजनी महाजन व वार्ड पंच सुनीता शर्मा ने प्रशासन व सरकार से मृतिका के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत