संदेश

लाहौल-स्पीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

चित्र
  परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा विधायक अनुराधा राणा ने विभागों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना लाहौल के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं परियोजनाओं हेतु लगभग 51 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जो जिले के समग्र विकास को गति प्रदान करेगा। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। तत्पश्चात विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कृषि विभाग से आलू बीज वितरण, प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए भूमि एवं बजट की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की गई। विधायक ने सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में आपदा की स्थिति में किसानों की फसलों को न...

जिस्पा में बनेगा आधुनिक आइस हॉकी रिंग – विधायक अनुराधा राणा

चित्र
  जिस्पा में बनेगा आधुनिक आइस हॉकी रिंग – विधायक अनुराधा राणा लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / लाहौल माउंटेनियरिंग एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7 दिवसीय बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को केलांग में उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने की। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को शीतकालीन खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास का सशक्त माध्यम बताया तथा युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी कि स्पीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम स्थापित किया जाएगा, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत जिस्पा में आधुनिक आइस हॉकी रिंग के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। गवाजंग, छेलिंग, दांलग और दारचा सहित अन्य स्थानों पर भी आइस हॉकी रिंग विकसित किए जा रहे हैं। एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण कार्...

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नें मौसम की समाप्ती के बाद इस वर्ष की पहली मंडे मीटिंग का किया आयोजन।

चित्र
  उपायुक्त लाहौल-स्पीति नें मौसम की समाप्ती के बाद इस वर्ष की पहली मंडे मीटिंग का किया आयोजन। लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / सर्दियों के मौसम की लगभग समाप्ती के बाद आज इस वर्ष की पहली मंडे मिटिंग का आयोजन उपायुक्त लाहौल-स्पीति के कार्यालय के सभागार में किया । बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना ने की।   इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों की विभागीय स्तर पर प्रगति समीक्षा की जिसमें मुख्य रूप से बिजली, सड़क, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, शिक्षा व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत 15 वित्त आयोग की राशि अभी बकाया शेष है उसकों निर्धारित समय अवधि के भीतर व्यय करना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में प्रधानमंत्री जनजातीय विकास योजना के तहत चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई और जिला में इस योजना के तहत चल रहे सभी कार्यो की वर्तमान स्थिति की जानक...

खेलों से बच्चों व युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन व साहस की भावना का होता है विकास - उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना

चित्र
  खेलों से बच्चों व युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन व साहस की भावना का होता है विकास - उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक सप्ताह तक चलने बाले बुनियादी स्की खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त लाहौल स्पिती किरण भड़ाना ने किया।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को शीतकालीन खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें स्कीइंग की प्रारंभिक तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों व युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को स्की उपकरणों के सही उपयोग, संतुलन बनाए रखने की तकनीक, बर्फ पर सुरक्षित तरीके से फिसलने और गिरने से बचाव के उपायों की विस्तृत ...

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न।

चित्र
  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न। लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / ग्राम डेयोड, तहसील सदर, जिला मंडी में स्थानीय आराध्य देवी माँ तुंगा के पावन आशीर्वाद से नवनिर्मित माँ दुर्गा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विधिवत सम्पन्न हुई। यह पावन आयोजन लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की तत्कालीन विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर  की पुण्य स्मृति में उसी स्थल पर आयोजित किया गया, जहाँ 14 दिसंबर 1976 को जीप दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हुआ था। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान से पूजन तथा भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस श्रद्धामयी आयोजन का संयोजन पूर्व विधायक लाहौल-स्पीति  रवि ठाकुर  द्वारा किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

काजा में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मिलीं विधायक अनुराधा राणा, सिलूक और रामा में आमजन से की सीधी बातचीत

चित्र
  काजा में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मिलीं विधायक अनुराधा राणा, सिलूक और रामा में आमजन से की सीधी बातचीत लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / काजा मुख्यालय में आज लाहौल–स्पीति की विधायक सुश्री अनुराधा राणा ने विभिन्न गांवों से आए आदरणीय जनता के प्रतिनिधियों तथा एस.एम.सी. (स्कूल प्रबंधन समिति) अध्यापकों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। इस दौरान शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल तथा विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने सभी की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत विधायक ने सिलुक , रामा,टशीगांग और हिक्कम गांव का दौरा कर आमजन से रूबरू होकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने एस.एम.सी. अध्यापकों की मांगों को भी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि शिक्षा व्यवस्था को स...

-21 डिग्री तापमान और बर्फबारी के बीच काजा पहुंचीं विधायक, अधिकारियों से लिया फीडबैक, आमजन से जानी समस्याएं

चित्र
 -21 डिग्री तापमान और बर्फबारी के बीच काजा पहुंचीं विधायक, अधिकारियों से लिया फीडबैक, आमजन से जानी समस्याएं लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / कड़ाके की ठंड और माइनस 21 डिग्री तापमान के बीच जारी बर्फबारी के बावजूद विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा काजा पहुंचीं और क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर विस्तृत फीडबैक लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्यधिक ठंड और बर्फबारी के मद्देनज़र आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से दूर-दराज़ के गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा सड़कों की बहाली पर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा। इसके उपरांत विधायक ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्दे...

विधायक अनुराधा राणा का स्पीति प्रवास: आइस हॉकी कप का समापन

चित्र
  विधायक अनुराधा राणा का स्पीति प्रवास: आइस हॉकी कप का समापन, विकास कार्यों की समीक्षा और जन समस्याओं का निवारण  लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /  जिला लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा 10 से 13 फरवरी तक स्पीति घाटी के प्रवास पर रहेंगी। इस चार दिवसीय दौर के दौरान वे स्थानीय लोगों की लंबित समस्याओं को सुनेंगी, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगी और घाटी के सांस्कृतिक-खेल आयोजनों में भाग लेंगी। यह प्रवास स्पीति वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां वे सीधे अपनी बात विधायक तक पहुंचा सकेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधायक अनुराधा राणा 10 फरवरी को रात 9 बजे न्यू सर्किट हाउस काज़ा पहुंचेंगी। उनके प्रवास का पहला प्रमुख कार्यक्रम 11 फरवरी को काज़ा में आयोजित 'आइस हॉकी स्पीति कप' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करना होगा। यह आयोजन स्पीति की ठंडी जलवायु में स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है, जिसमें विधायक पुरस्कार वितरण भी करेंगी। 12 फरवरी को सुबह 11 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय काज़ा के कॉन्फ्रेंस हॉल में विधायक अन...

गाहर घाटी के बिलिंग में पारंपरिक गोची उत्सव का भव्य शुभारंभ

चित्र
  गाहर घाटी के बिलिंग में पारंपरिक गोची उत्सव का भव्य शुभारंभ बिलिंग गांव में देवता अठारह नाग की पूजा के साथ शुरु हुआ  गोची उत्सव  लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / लाहौल–स्पीति जिले की प्रसिद्ध गाहर घाटी के बिलिंग में आज से पुत्र प्राप्ति पर मनाए जाने वाली पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़े गोची उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर गांव के लोगों में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। गोची उत्सव की शुरुआत बिलिंग गांव में गांव के आराध्य देवता अठारह नाग की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। पूजा के बाद पारंपरिक ग्रेक्स गा कर रीति-रिवाजों के अनुसार पूरे गांव में उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष बिलिंग गांव में चार परिवारों में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर गोची उत्सव मनाया जा रहा है। गांव के लारजे जायलत्से नोरबू, स्वाची के जिगमेद उरज्ञान, पांस जितसेन नमसेल  तथा गुमलिंगपा के जिगमेद तोबदन के जन्म होने पर परिवार में खुशी में यह पर्व पूरे सामूहिक रूप से आयोजित किया जा रहा है। गोची उत्सव लाहौल की प्राचीन लोक परंपरा का प्रतीक माना जाता...

लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलछिमाड़ रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर

चित्र
  लाहौल की पहली आइस हॉकी टीम स्पीति कप के लिए तैयार, पिलछिमाड़ रिंक पर सफल प्रशिक्षण शिविर लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / आइस हॉकी क्लब केलांग ने पिलछिमाड़ (Pilchimad) प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में 8 जनवरी 2026से बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्तर का आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।लाहौल घाटी के 8 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के समापन समारोह में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स मुख्याथिति के रूप शामिल हुईं ।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस आयोजन को सफल बनाने में युवा टीम, आइस हॉकी क्लब केलांग एवं IHALS की भूमिका सराहनीय रही तथा सभी को इस सफल आयोजन के किए हार्दिक बधाई दी।अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर शिविर में भेजने वाले अभिभावकों की भी सराहना की ।जिन युवाओं एवं बच्चों ने यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें इसमें निरंतर प्रयास करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने के के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जब आज देश एवं प्रदेश नशे ...

लाहौल घाटी: सिस्टम की बेरुखी ने लाचार किया, कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई बीमार बुजुर्ग महिला

चित्र
  लाहौल घाटी: सिस्टम की बेरुखी ने लाचार किया, कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई बीमार बुजुर्ग महिला गौंधला, लाहौल-स्पीति :  रंजीत लाहौली /  जनजातीय जिला लाहौल की यांगला घाटी में लोक निर्माण विभाग (PWD) की संवेदनहीनता और लापरवाही का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। विभाग की सुस्ती के कारण एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग महिला को समय पर इलाज नहीं मिल सका और अंततः ग्रामीणों को उन्हें अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। क्या है पूरा मामला? यांगला गांव के निवासी प्रदीप मालपा की माताजी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी। लेकिन गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बर्फबारी या मलबे के कारण बंद पड़ी थी। दो दिन तक विभाग से लगाई गुहार, नहीं पसीजा दिल परिजनों के अनुसार: अनदेखी: प्रदीप मालपा ने दो दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग के JE (कनिष्ठ अभियंता) से सड़क खोलने का आग्रह किया था। विफलता: विभाग ने मशीन तो भेजी, लेकिन वह 100 मीटर सड़क भी नहीं खोल पाई। अफसरशाही: ग्रामीणों का आरो...

जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी

चित्र
  जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी  लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / जनजातीय जिला लाहौल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बीच भी जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का जज़्बा और कर्तव्यनिष्ठा देखने लायक रही। दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने पेयजल आपूर्ति को बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर उपमंडल के अंतर्गत त्रिलोकीनाथ से लगभग 5 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई पार कर कर्मचारी सप्तधारा नामक स्थान तक पहुंचे। बर्फबारी के कारण यहां पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे हिंसा व शकोली गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कठिन मौसम, बर्फ से ढके रास्ते और जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की और पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल किया। इस प्रयास से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो सका। विशेष रूप से शकोली गांव से संबंध रखने वाले सुनील पंडित सहित अन्य...

भारी हिमपात के चलते लाहौल व उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान बंद

चित्र
  भारी हिमपात के चलते लाहौल व उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान बंद  : विजय ठाकुर / भारी हिमपात के चलते लाहौल एवं उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान 27 जनवरी को आधे दिन, 28 जनवरी को पूर्ण दिवस के लिए बंद: उपायुक्त लाहौल-स्पीति कार्यवाहक उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) लाहौल एवं स्पीति, कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला द्वारा 27 जनवरी, 2026 को जारी चेतावनी के अनुसार जिला लाहौल एवं स्पीति के उप-मंडल लाहौल तथा उदयपुर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में लगातार हो रहे हिमपात के कारण जिला की समस्त सड़कें अवरुद्ध हो गई है, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही असुरक्षित हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), लाहौल एवं स्पीति द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत उप-मंडल लाहौल एवं उ...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सभागार में

चित्र
  राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सभागार में लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त लाहुल-स्पीति कुनिका एकर्स ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि का स्वागत एवं तहसीलदार (चुनाव) विकास कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि कुनिका एकर्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात तहसीलदार (चुनाव) ने मुख्य अतिथि को पारंपरिक टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता में लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की जागरूकता पैदा करना तथा युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवाना, मतदाता सूची में नाम जोड़ना/हटाना/संशोधन तथा ईपिक कार्ड जारी करने पर विशेष बल दिया गया। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने वंदे मातरम गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में कुनिका एकर्स ने प्रदे...

मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन बुधवार को माल रोड पर महानाटी के आयोजन हुआ।

चित्र
  मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन बुधवार को माल रोड पर महानाटी के आयोजन हुआ। लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / पारम्परिक गीतों एवं लोक वाद्यों की धुन पर महानाटी की समृद्ध परम्परा का प्रदर्शन। विधायक मनाली ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार है प्रतिबद्ध। अंतरराष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली के दूसरे दिन राइट बैंक की महिलाओं की महानाटी विशेष आकर्षण रही।  यह महानाटी जहां महिलाओं द्वारा अपनी सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध करने का सशक्त प्रयास है वहीं पर अगली पीढ़ी को भी परम्परा के मूल्यों का अंतरण करने का एक माध्यम है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमन शर्मा सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने महिलाओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और समिति द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव में अपने महत्पूर्ण योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला मंडलों को दी ज...

मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विंटर कार्निवल–2026 का शुभारंभ किया।

चित्र
  मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विंटर कार्निवल–2026 का शुभारंभ किया। लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / पर्यटन नगरी में विंटर कार्निवाल के इस अवसर पर 300 से अधिक रंग-बिरंगी झांकियों ने हिमाचल की संस्कृति, परंपरा और उत्सवधर्मिता को देश-दुनिया के सामने बेहद ख़ूबसूरती से पेश किया। मनाली को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में 250 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट निर्माण की घोषणा की गई। इसके अलावा बाढ़ सुरक्षा, पार्किंग सुविधा, भूस्खलन न्यूनीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी गति देने का निर्णय लिया गया। हमारी सरकार पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोज़गार—तीनों को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता हमारी पहचान है और इसे संजोते हुए विकास ही हमारा संकल्प है। हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि पर्यटन विकास पर्यावरण के अनुरूप हो और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिले। हिमाचल को एक यादगार और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

चित्र
  मुख्यमंत्री ने किए मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा 2 करोड़ 22 लाख रुपये ...

किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद हिमाचल की सीमाएं सील, हर चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी

चित्र
  किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद हिमाचल की सीमाएं सील, हर चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच रविवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। एहतियातन पड़ोसी राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है और सभी संवेदनशील मार्गों पर सख्त चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद परवाणू ओल्ड बैरियर मार्ग सहित प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। लाहौल-स्पीति में किश्तवाड़ से जुड़ने वाली संसारी–किलाड़–थिरोट–तांदी (एसकेटीटी) सड़क पर वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। यह मार्ग किश्तवाड़ के जरिए जम्मू और कश्मीर से जुड़ता है, इसलिए हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। तांदी–संसारी मार्ग पर लाहौल के अंतिम गांव तिंदी में स्थित पुलिस चौकी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस जवानों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर हथियारबंद गश्त के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चंबा जिले में सभी 13 चेक पोस्टों और बैरिय...

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड, केलांग में आयोजित होगा

चित्र
  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड, केलांग में आयोजित होगा,  लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / रघुबीर सिंह बाली, उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड (कैबिनेट रैंक) समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला लाहौल–स्पीति में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड, केलांग में किया जाएगा। इस अवसर पर रघुबीर सिंह बाली, उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड (कैबिनेट रैंक) समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी कार्यवाहक उपायुक्त लाहौल–स्पीति कुनिका एकर्स ने दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा सभी संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा  • प्रातः 10:58 बजे : मुख्य अतिथि का आगमन  • प्रातः 11:00 बजे : रघुबीर सिंह बाली, उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान  • प्रातः 11:05 बजे : मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: