संदेश

चम्बा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी,

चित्र
  मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश, मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा द्वारा विभिन्न विभागों को आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में विभिन्न विभागों को मणिमहेश तीर्थ यात्रा मार्ग पर विभिन्न विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है।   आदेशों में कहा गया है कि चूंकि मणिमहेश यात्रा एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है जोकि जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक उप मंडल भरमौर में आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं इस वर्ष यह यात्रा 16 अगस्त 2025 से आयोजित की जाएगी। हड़सर से मणिमहेश डल झील तक का 13 किमी का यात्रा मार्ग उच्च-ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरता है और मानसून के मौसम के दौरान इस मार्ग पर भूस्खलन, अचानक बाढ़ और अन्य प्राकृतिक खतरों की अधिक संभावना रहती है। इस यात...

कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

चित्र
  कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग मन्दिर के लिए लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा चुवाड़ी से दोपहर बाद 4 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 22 जुलाई (मंगलवार) को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमौर तथा 23 जुलाई (बुधवार) को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास की निरंतरता में 24 जुलाई (गुरुवार) को जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की कक्षा 11वीं व 12वीं की मेधावी बालिकाओं के लिए “फ्री स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बगढार स्कूल में होगा। 26 जुलाई (शनिवार) को वह ग्राम पंचा...

चंबा में हवा भरते समय जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की माैत हो गई है।

चित्र
  चंबा में हवा भरते समय जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की माैत हो गई है। चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / यह दर्दनाक हादसा शहर के साथ लगते सुल्तानपुर के परेल में हुआ। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राकेश कुमार(34) पुत्र प्रकाश चंद गांव छमैरी (चमीनू) डाकघर बरौर तहसील, व जिला चंबा, के रूप में हुई है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित - मुकेश रेपसवाल

चित्र
  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित - मुकेश रेपसवाल  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन   मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे का वैज्ञानिक विधि से निष्पादन करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन चंबा द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं इस कड़ी में जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। समझौते के मुताबिक जिला प्रशासन चंबा के सहयोग व मार्गदर्शन में हीलिंग हिमालयाज नामक संस्था रैपीडियू टेक्नोलॉजी संस्था की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए मणिमहेश तीर्थ यात्रा मार्ग पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। स्वच्छता से संबंधित इस परियोजना का क्रियान्विन जिला प्रशासन चंबा के अलावा पर्यटन विभाग शहरी विकास विभाग राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रामीण विकास विभाग पर्यावरण,विज...

डलहौज़ी पर्यटन पुनरुत्थान की उम्मीद: बाली ने दिए बड़े संकेत

चित्र
  डलहौज़ी पर्यटन पुनरुत्थान की उम्मीद: बाली ने दिए बड़े संकेत  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / पर्यटन नगरी डलहौज़ी के घटते पर्यटन उद्योग के सम्बन्ध में समीक्षा के लिए एच पी टी डी सी अध्यक्ष आर एस बाली से मुलाक़ात की बैठक के मुख्य बिंदु: चमेरा जलाशय में जल हवाई अड्डा लंबित परियोजना को अमलीजामा पहनाना। डलहौज़ी पर्यटन नगरी के आस पास हवाई पट्टी निर्माण। पठानकोट डलहौज़ी रोपवे परियोजना पर पुनर्विचार। डलहौज़ी धर्मशाला टूरिज्म कोर्रिडोर निर्माण। GST दर को 5% के दायरे में लाने पर विचार। आर एस बाली ने जल्द डलहौज़ी का दौरा करने का आश्वासन दिया। राजेश चोभियाल, रजत शर्मा, विशाल सिंह व विकास धीमान मौजूद रहे।

हिमाचल निगम में वेतन, पेंशन पर बवाल: कर्मचारियों और पेंशनरों का संयुक्त आंदोलन

चित्र
  हिमाचल निगम में वेतन, पेंशन पर बवाल: कर्मचारियों और पेंशनरों का संयुक्त आंदोलन  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / आज दिनांक 18 साल 2025 को हिमाचल प्रदेश निगम ड्राइवर यूनियन के आह्वान पर हिमाचल पक्ष परिवहन निगम कि कर्मचारियों में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें हिम्मत पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन चंबा इकाई ने भी ड्राइवरी को अपना समर्थन दिया किसने मुख्य मांगों के रूप में ड्राइवर और परिचायक का लगभग 5 साल से ओवर टाइम व रात्रि भत्ता नहीं दिया जा रहा है, अब तो यह हालत हो रहे हैं की सैलरी भी समय पर नहीं मिल पा रही है मेडिकल बिल्लो का भूगतान नहीं हो पा रहा है जिसमें पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के सदस्यो ने भी अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा जैसा कि आज दिनांक 18. 7. 2025 बीत जाने के बाद में पेंशन को पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे पेंशन का भी सरकार के प्रति भारी रोज प्रकट किया गया जो साथी अप्रैल 2024 से सेवानिवृत हुए हैं उन्हें भी आज तक कोई भी वित्तीय लाभ नहीं दिया गया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है मेडिकल बिलों का भुगतान भी ढाई सालों से नहीं क...

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

चित्र
  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग-मुकेश रेपसवाल  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में एसडीएमएफ के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति वारे समीक्षा तथा इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यों व परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जिनके अभी तक टैंडर अवार्ड नहीं हुए हैं की टैंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाए। बैठक एसडीएमएफ से संबंधित परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को पूरा करने में में आ रही कठिनाईओं व उनके समाधान बारे चर्चा की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा (क्वालिटी) कमलेश कुमारी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी ...

अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित—-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चित्र
  अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित—-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल युवाओं में कौशल विकास के लिए आउटरीच कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन गुज्जर जनजाति के धारों में प्रवास के चलते बच्चों की शिक्षा में अल्पविराम का किया जाए समाधान     चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा नेशनल ट्रस्ट और दिव्यांग जनों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर ज़िला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। उपायुक्त ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ निर्धारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने को लेकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । मुकेश रेपसवाल ने अल्पसंख्यक समुदाय विशेषकर गुज्जर जनजाति के लोगों द्वारा अल्प अवधि के लिए ...

जंगली मशरूम खाने से चम्बा में 19 लोग बीमार, 7 अस्पताल में भर्ती

चित्र
  जंगली मशरूम खाने से चम्बा में 19 लोग बीमार, 7 अस्पताल में भर्ती  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते सरू गांव में जंगली मशरूम का सेवन करके एक ही परिवार के 19 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा में सात व्यक्तियों को भर्ती कर लिया गया है, जबकि शेष 12 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति बुधवार रात भी परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में उन्होंने जंगली मशरूम का सेवन किया, जिसके कारण देर रात उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सभी सदस्य मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ देर बाद 12 पारिवारिक सदस्यों की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि 7 सदस्यों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज चम्बा के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि भर्ती किए गए व्यक्तियों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार दर्ज हो रहा है। डॉ....

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर का चैगान नं-एक दो करोड सत्रह लाख रूपए में

चित्र
  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर का चैगान नं-एक दो करोड सत्रह लाख रूपए में  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / नीलाम हुआ है। चैगान नं-एक की नीलामी राशि में इस वर्ष 21 लाख रूपए की राशि का इजाफा हुआ है। गत वर्ष चैगान नं-एक एक करोड 96 लाख में नीलाम हुआ था। नीलामी प्रक्रिया के दौरान प्रिंस ट्रेडिंग कंपनी ने सर्वाधिक रेट कोड कर चैगान नं-एक का ठेका हासिल किया है। मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति की ओर से चैगान नं एक का आर क्षत मूल्य दो करोड छह लाख रूपए निर्धारित किया गया था। हालांकि नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में चैगान नं दो और तीन नहीं बिक पाए हैं। इसके चलते अब इन चैगानों को एक सप्ताह के भीतर ओपन बोली के जरिए नीलाम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति ने इस वर्ष शहर के चार चैगानों को नीलाम करके करीब सवा तीन करोड रूपए का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है। नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में तहबाजारी उपसमिति ने चैगान नं चार को चैदह लाख 25 हजार रूपए में नीलाम कर लिया था। इस चैगान का आरक्षित मूल्य चैदह लाख रूपए रखा गया था। पहले चरण म...

मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

चित्र
  मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे ऑडिशन चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ऑडिशन (स्वर परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन प्रक्रिया को लेकर तीन ऑडिशन कमेटियों का गठन किया गया है। ऑडिशन दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे। 21 जुलाई को भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह, भटियात तथा डलहौजी उपमंडलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। चंबा उपमंडल एवं जिला से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन 22 जुलाई को होंगे।

ओडिशा में छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या पर ABVP चंबा का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन एवं धरना

चित्र
ओडिशा में छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या पर ABVP चंबा का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन एवं धरना चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / दिनांक 13 जुलाई को ओडिशा राज्य के बालेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी ने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना व चरित्र पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों से आहत होकर आत्मदाह कर लिया।आ भा वि प जिला संयोजक ललित वर्मा ने अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जीवन-मृत्यु के बीच लंबे संघर्ष के बाद उनका निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित होकर ABVP चंबा इकाई द्वारा आज महाविद्यालय चंबा में धरना एवं जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौम्याश्री की आत्मा की शांति हेतु मौन श्रद्धांजलि भी अर्पित की और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। अभाविप की मुख्य मांगें: 1. दोषी विभागाध्यक्ष को अविलंब निलंबित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 2. देश के सभी महाविद्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन सुनिश्चित किया जाए। 3. छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों...

मिंजर मेले की नीलामी अटकी

चित्र
  मिंजर मेले की नीलामी अटकी  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यापारिक गतिविधियों के लिए शहर का चैगान नं-एक, दो व तीन को नीलाम करने की प्रक्रिया दूसरे चरण में भी सिरे नहीं चढ पाई है। पिछले दो दिनों से इन तीनों चैगानों को नीलाम करने की कवायद का नतीजा शून्य ही रहा। बताते चलें कि चैगान की नीलामी से एकत्रित होने वाले करोडों रूपए के रेवन्यू से ही मिंजर मेले का बेहतर आयोजन होता है। उल्लेखनीय है कि मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति ने इस वर्ष शहर के चार चैगानों को नीलाम करके करीब सवा तीन करोड रूपए का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है। नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में तहबाजारी उपसमिति ने चैगान नं चार को चैदह लाख 25 हजार रूपए में नीलाम कर लिया था। इस चैगान का आरक्षित मूल्य चैदह लाख रूपए रखा गया था। पहले चरण में चैगान नं एक, दो व तीन नहीं बिक पाए थे। इसके चलते इन तीन चैगानों को नीलाम करने के लिए आनलाइन माध्यम से दोबारा टेंडर बुलाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक मिंजर मेला तहबाजारी उपसमिति के संयोजक और एसडीएम सदर प्रियांशु खाती की अगुवाई में दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया के टेंडर खोल...

भरमौर ADM से दुर्व्यवहार: अधिकारियों का काम बंद, गिरफ्तारी की मांग

चित्र
  भरमौर ADM से दुर्व्यवहार: अधिकारियों का काम बंद, गिरफ्तारी की मांग  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / भरमौर में ADM के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में स्थानीय अधिकारियों ने कड़ी निंदा की है और ऐलान किया है कि जब तक दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे कार्यालय में काम नहीं करेंगे। अधिकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है कि शीर्ष अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, और सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकारी विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर भी उतर सकते हैं ।

चम्बा के पांगी में HRTC की बस के इंजन में अचानक लगी भीषण आग

चित्र
  चम्बा के पांगी में HRTC की बस के इंजन में अचानक लगी भीषण आग  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / पांगी की कुमार पंचायत के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत स्थिति भांपते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बस को रोक दिया। उसने फौरन यात्रियों को बस से उतरने का निर्देश दिया। यात्रियों के बस से बाहर निकलते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पेंशनर्स का फूटा सरकार पर गुस्सा : समय पर पेंशन और भक्तों की मांग

चित्र
  पेंशनर्स का फूटा सरकार पर गुस्सा : समय पर पेंशन और भक्तों की मांग  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /  आज दिनांक 12. 7. 2025 को पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन चंबा इकाई  की मासिक बैठक श्री देवराज जी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में संपन्न हुई जिसमें सभी सदस्यों द्वारा हिमाचल सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट  किया गया क्योंकि लगातार मांग करने के बावजूद भी सरकार द्वारा पेंशनरो को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है संगठन लगातार मांग कर रहा है कि पेंशनरो को हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए परंतु आधा-आधा महीना बीत जाने के बाद भी पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है इसलिए सरकार के प्रति पेंशनरो का भारी रोष है जो कर्मचारी अप्रैल 2024 से सेवानिवृत हुए हैं उन पेंशनरो को आज तक कोई भी वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे हैं जिससे उन्हें अपना परिवार का पालन पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है संगठन मांग करता है कि उन्हें अति शीघ्र  वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं लगभग ढाई वर्ष हो चुके हैं परंतु सरकार द्वारा मेडिकल बिलो...

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी चम्बा व राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहें.  कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गयी । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर मुख्यातिथि व श्रीमती शकुन, श्री कार्तिक नेगी जिला न्यायालय चम्बा एवम सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से छाँगा ठाकुर, दीपक जोशी विशेष अतिथि व स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में मौजूद रहे । उक्त जानकारी देते हुए प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने सबसे पहले सभी औपचारिक स्वागत क...

उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
  उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की धनराशि का प्रावधान –केवल सिंह पठानिया चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष शिमला में शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की ।  केवल सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भवन का प्रारूप (डिजाइन) एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रूपयों की धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर जल्द स्कूल भवन के निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा...

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

चित्र
  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता  हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि- साहित्यकार लेंगे हिस्सा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भूरि सिंह संग्रहालय के सभागार में किया जाएगा।  सहायक सचिव, श्री मती शामा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि होंगे तथा समारोह का शुभारंभ सुबह 10.15 बजे होगा।  उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र के अंतर्गत लेखक संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शंकर वसिष्ठ राष्ट्रभक्त साहित्यकार- पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम एवं श्री रमेश चंद्र मस्ताना "आज़ादिया दी क्रांति दे कबीर-पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम" विषय पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।  द्वितीय सत्र ब...

करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

चित्र
  करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / करिया गांव के भगत राम(85) पुत्र सागर को लोगों ने करिया-भड़िया पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रावी नदी में कूद गया। जानकारी के अनुसार करिया गांव के भगत राम(85) पुत्र सागर को लोगों ने करिया-भड़िया पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया नदी में कूदने के बाद बुजुर्ग लापता है। एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों और पुलिस ने लापता को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: