अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; ₹15,000 जुर्माना वसूल किया गया

 अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; ₹15,000 जुर्माना वसूल किया गया 


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नूरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गश्त व नाकाबंदी एवं माइनिंग चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत हरसर, धन-मट्लाहड़, केहरियां चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की गई। यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है जिसमें पुलिस थाना ज्वाली की पुलिस टीम द्वारा गश्त, नाकाबंदी एवं माइनिंग चेकिंग के दौरान अवैध खनन से संबंधित 02 ट्रैक्टर के चालानों को मौके पर ही कंपाउंड करते हुए कुल ₹10,000 जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त, अवैध खनन में संलिप्त पाए गए 01 टिप्पर को जब्त किया गया तथा उसका चालान आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।इसी दौरान पुलिस थाना कोटला के अंतर्गत अवैध खनन के संबंध में 01 ट्रैक्टर का चालान किया गया।अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन