चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के 11 विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन

 चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के 11 विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन !



तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय के 11 विद्यार्थियों का चयन चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने जोनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।


चयनित विद्यार्थियों में जूनियर वर्ग में आरोही मन्हास, रिद्धि ठाकुर, मानवी और आराध्या शामिल हैं। वहीं सेकेंडरी वर्ग में सचित शर्मा, हर्षित, पार्थ गुलेरिया और प्रियांश ने सफलता हासिल की। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रितिश चौधरी, अवनी शर्मा और कार्तिक शर्मा का जिला स्तर के लिए चयन हुआ है।


विद्यालय के इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता और शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है।


इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगातार कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।


विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि जिला स्तर पर भी ये विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।


ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त