संदेश

दुघर्टना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

चित्र
24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया  दिनांक 02.05.2025 को शाम के समय पुलिस चौकी कोक्सर को सूचना प्राप्त हुई कि श्री रमेश (निवासी जागला, डा.घर गोंधला, तहसील केलांग) घर से निकलने के बाद कहीं लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम तत्परता से खोज अभियान में जुट गई। प्रारंभ में रात्रि में 4 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात थाना केलांग एवं QRT की दो अतिरिक्त टीमों सहित कुल 6 टीमों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किया गया। लगभग 24 घंटे के भीतर श्री रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरक्षित रूप से ढूंढकर रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू अभियान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। जिला पुलिस लाहौल-स्पीति

रंगड़ो ने किया हमला, शादी की खुशियाँ बदली मातम में, दूल्हे समेत दर्जनों हुए घायल

चित्र
रंगड़ो ने किया हमला, शादी की खुशियाँ बदली मातम में, दूल्हे समेत दर्जनों हुए घायल   रंगड़ों का हमला इतना तीव्र और अचानक था कि वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तब तक रंगड़ों ने दर्जनों लोगों को घायल कर दिया. दूल्हा स्वयं भी इस हमले में बुरी तरह घायल हुआ।  हुआ यूँ कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भरमोटी पंचायत के गांव रक्कड़ करौर गांव के निवासी की शादी का कार्यक्रम था, शादी पहले परिवार और रिश्तेदार गुगा मंदिर में माथा टेकने के लिए एकत्रित हुए थे. सभी ने सुबह पूजा-अर्चना की, रोट प्रसाद चढ़ाया और माथा टेककर वापसी के लिए निकल ही रहे थे कि तभी अचानक मंदिर परिसर के पास रंगड़ों ने झुंड ने हमला कर दिया. रंगड़ों के अचानक हमले से वहां भगदड़ मच गई. इस हमले में दूल्हा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में एक ही परिवार के करीब 25 सदस्य घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया ह...

लाहौल स्पीति में बीती रात मकान में आग लगने से चार साल का मासूम बच्चा जिंदा जला

चित्र
लाहौल स्पीति में बीती रात मकान में आग लगने से चार साल का मासूम बच्चा जिंदा जला लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से एक ह्दय वदीर्ण कर देने वाली आगजनी की घटना उभर कर सामने आई है। इस आगजनी में देखते ही देखते मासूम की जान चली गई। तो वही दूसरी तरफ विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि केलांग आगजनी में आज सुबह मासूम बच्चे का शव मिल चुका है, जो बिल्कुल अक्षत अवस्था में पाया गया. फौरी राहत के तौर पर परिवार को 25 हज़ार रुपए और सभी जरूरत का सामान तत्काल दे दिया जाएगा . आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि परिवार को जल्द देने तथा साथ ही जिनका घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, उन्हें भी उचित मुआवजा जल्द देने के लिए प्रशासन को निर्देशित कर लिया है. हमारी संवेदना परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी. आपको बता दें कि लाहौल के केलांग में जिला अस्पताल के पास एक मकान में आग लग गई. पुराने मकान में नेपाली परिवार रहता था. घटना के बाद बच्चे की मां और अन्य लोग जैसे तैसे मकान से बाहर निकल गए, लेकिन चार साल का मासूम बच्चा अंदर ही फंस गया. घटना के बाद मौके पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश क...

बीच सड़क लगा लाशों का ढेर, किसी ने पति व भाई तो किसी ने खोया बेटा व पिता

चित्र
 उत्तर प्रदेश : किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने पति और पिता। पांच मौत के बाद चार गांवों में सन्नाटा पसर गया है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और चालकों की लापरवाही ने शनिवार पांच की जान ले ली। इकौना के जयचंद पुर कटघरा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी लल्लन के पिता सूबेदार की तबीयत खराब है। शनिवार को वह पिता की दवा और कृषि बीज आदि लेने के लिए वह पिता के साथ टैंपो से इकौना के लिए निकले थे। शाम जल्दी घर लौटने का वादा कर घर से निकले लल्लन कभी न लौटने वाले सफर पर चले गए। मौत की सूचना के बाद जहां परिजन अस्पताल की ओर तो ग्रामीण उनके घर सांत्वना देने दौड़ पड़े। घटना में सूबेदार भी घायल हो गया। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में नेशनल हाईवे-730 पर मोहनीपुर तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने छह घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से बस्ती निवासी कार सवार दो युवकों समेत पांच को भिनगा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गिलौला थाना क्षेत्र मोहम्मदापुर निवासी अयोध्या प्...

सड़क हादसे में जीजा - साली की हुई मौत

चित्र
रायबरेली : शहर क्षेत्र के दरीबा चौराहे के पास मंगलवार को कोहरे के कारण र्ई रिक्शा से एक ट्रक टकरा गया। युवक की पत्नी, बेटा, बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। रिक्शा पर सवार जीजा-साली की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दो बच्चों को एम्स रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस आई। ई-रिक्शा से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन कुनाल की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं उनकी पत्नी सुमन (30), बेटे अरुण (12), बेटी राशि (6), साली कंचन (24) पत्नी संदीप निवासी बरारा बुजुर्ग के अलावा अजीत (15) पुत्र सुनील, सोनम (18) पुत्री रामलखन निवासी अटौरा बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में कंचन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाली के जगतपुर भिचकौरा गांव निवासी कुनाल उर्फ रामसजीवन की ससुराल रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी में है। वह परिवार समेत ससुराल आए थे। कुनाल के पास खुद का ई-रिक्शा था। वही ई रिक्शा चलाते थे...

स्कूल वैन में लोडर ने मारी टक्कर, 12 छात्र घायल

चित्र
शिकोहाबाद ( फिरोजाबाद) : थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को गुढ़ा गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ईको वैन में दूध लेकर आ रहे मैजिक लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार 12 बच्चों के साथ शिक्षिका घायल हो गई। हादसे में ईको में सवार गुढ़ा निवासी शिक्षिका मनीषा (25), रुद्रताप (10), परी (10), जतिन (6), मोनेंद्र (10), कृष्णा (11), उत्कर्ष (5), अवी (6), आदित्य (6), रिषभ (6), तनिष्क (6), तनिका (5), यश (6) शामिल है। गंभीर हालत होने पर तीन बच्चों को आगरा रेफर कर दिया है। दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। नानेमऊ सिरसागंज रोड पर मदनपुर स्थित पीएस ग्लोबल स्कूल की वैन सुबह आठ बजे गुढ़ा से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी। स्कूली बच्चों को लेकर वैन एक्सप्रेसवे पर बने सर्विस रोड पर चढ़ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे लोडर ने स्कूल वाहन में टक्कर मार दी। वाहनों के टकराते ही लोडर में रखीं दूध के टंकियां जमीन पर बिखर गईं। वहीं ईको सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा होने के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।   स्कूली वै...

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई मौत, कुछ समय पहले हुई थी शादी

चित्र
जयपुर : महेश नगर फाटक पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और युवती के शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। महेश नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। गीता की मां, जो मौके पर मौजूद थीं, ने भी बेटी की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस मुर्दाघर भेज दिया गया है, और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, और पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मृतका की पहचान गीता, निवासी करतारपुरा सैनी कॉलोनी, के रूप में हुई है, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। स्थानीय निवासी प्रेम चंद ने बताया कि इस रेलवे ट्रैक पर अक्सर युवक सुबह और शाम के समय बैठते हैं, जिनको कई बार मना किया गया है। पुलिस भी समय-समय पर इन युवकों को समझाती है, लेकिन फिर भी यहां बड़ी संख्या में लोग बैठते हैं, जिससे ऐसी दुखद घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

शिमला के नेरवा में खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 2 की हुई मौत

चित्र
शिमला जिला के चौपाल उपमण्डल में एक और सड़क हादसा हुआ है।  हादसा नेरूवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर हुआ।  यहां के नेरवा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय प्रताप हंसटा पुत्र रती राम गांव बासरा डाकघर टिक्करी तहसील नेरूवा और बिहारी मूल के तुना राम (41) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली स्कॉर्पियो एचपी 08C-0346 में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति औऱ तीन बिहारी मूल के व्यक्ति थें। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से जख्मी हैं। घायल हुए दो व्यक्ति बिहारी मूल हैं और इनका सिविल अस्पताल नेरूवा में उपचार चल रहा है। ये सभी बीती रात अपने निवास की ओर जा रहे थे कि चालक द्वारा नियंत्रण खोने से जीप गहरी खाई में लुढ़क गिरी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और हताहतों तथा घायलों को खाई से निकाला।   चौपाल के डीएस...

डंपर ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, गुस्साये किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने लगाया जाम

चित्र
सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी में डंपर ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, घटना से गुस्साये किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने लगाया जाम सहारनपुर : सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से आगे नियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर क़ो जोरदार टक्कर मार दी | टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया | जिससे गुस्सा आए  किसान यूनियन से जुड़े किसानों  ने रोड पर लगाया जाम | एक दिन पहले भी शाहजहांपुर में स्कूल वैन को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया था | इसके बाद थाना प्रभारी ने कहा था की स्कूल टाइम में डंपरो का संचालन बंद करने पर विचार किया जाएगा |

400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

चित्र
शिमला : हादसा बीती रात करीब 12:45 बजे हुआ। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल-पुलबाहल मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों युवक जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतकों में मुकेश कुमार(32) पुत्र भाग चंद गांव दोची, परीक्षित भारती(28) पुत्र परजीत गांव कदरोट जुब्बल व विनोद कुमार(32) पुत्र चतरू, गांव दोची जुब्बल शामिल हैं। उधर, उपमंडलाअधिकारी चौपाल ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। जानकारी के अनुसार सरांह से पुलबाहल जा रही एचपी-10सी 0476 नंबर की कार लिहाट गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर शैली ढांक से लुढ़ककर करीब 400 मीटर नीचे जलौना खड्ड में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना चौपाल पुलिस ...

भीषण सड़क हादसे में इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की हुई मौत

चित्र
कानपुर : कानपुर के भौती हाईवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय चारों स्टूडेंट्स कार से कॉलेज जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत चारों स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई।कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  भौती चौराहे के पास पहुंचने पर कार ट्राले में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काटकर पांचों शवों को बाहर निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।सनिगवां निवासी विजय साहू पीएसआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक, थर्ड ईयर के सतीश और गरिमा और फर्स्ट ईयर की आयुषी को कार में बैठाकर सोमवार सुबह कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। अभी कार भौती चौराहे के पास पहुंची थी तभी एकाएक आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक मारी। अनियंत्रित कार ट्राले में जा घुसी। ...

सांप के काटने से व्यक्ति की हुई मौत

चित्र
गायघाट (बस्ती) : कलवारी थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के भरवटिया में जहरीले सांप के डंसने से 47 वर्षीय व्यक्ति की ओपेक कैली हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों द्वारा कलवारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाबूराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। परिजन बाबूराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा ले गए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  सिकंदरपुर के राजस्व गांव भरटोलिया निवासी बाबूराम राजभर पुत्र राम प्रसाद राजभर शनिवार को किसी काम से बैडारी बाजार समान लेने गए थे। वापस आते समय सिकंदरपुर गोशाला के पास सांप ने डंस लिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बाबूराम को ओपेक हॉस्पिटल कैली रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बाबूराम के मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया बाबूराम अचानक मौत होने से पांच बेटे और दो बेटियों का रोरो कर बुरा हाल है।

ट्रक व मोटरसाइकिल में टक्कर, दो युवकों की हुई मौत

चित्र
ऊना : हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हमीरपुर नेशनल हाइवे पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र से दो किलोमीटर दूर बंगाणा लठियाणी के मध्य कोटला सतसंग घर के नजदीक रविवार सुबह एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। वहीं, पर पुलिस ने ट्रक चालक संजीव कुमार गांव पुंदड़ डाकघर दैण तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पर दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक नंबर एचपी 67 ए 6631 जो कि बंगाणा से लठियाणी की तरफ जा रहा था की मोटरसाइकिल नंबर एचपी 22 सी 0335 जो कि बंगाणा की तरफ जा रहा था की टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में दानिश राणा व सागर की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक की चपेट में आने से तीन लड़कियों की हुई मौत

चित्र
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पटेल चौक के मुराम कला गांव के निकट एक दर्दनाक घटना में ट्रक के नीचे दबकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर ने अचानक सड़क पर जाम देखकर ब्रेक लगाई लेकिन उसने नियंत्रण खो दिया। ट्रक ढलान के नीचे पलट गया जिस से चारों लड़कियां दब गई और यह दर्दनाक घटना हुई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ गया। सभी लड़कियों की उम्र 8 से लेकर के 18 वर्ष के बीच है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है । गंभीर रूप से घायल नैना कुमारी को रिम्स रांची भेजा गया है। मृतकों में मनीषा कुमारी ,ममता कुमारी और प्रतिमा कुमारी के नाम शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल एसडीपीओ के नेतृत्व में यहां पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना रामगढ़ के पटेल चौक के मुराम कला गांव के निकट एनएच-33 पर हुई। बताया गया कि चावल लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान गांव से पूजा के लिए म...

ट्रेलर से भिड़ी कार , दो महिलाओं की हुई मौत, 3 घायल

चित्र
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6:15 पर गाजीपुर की तरफ से बलिया जा रही बोलेरो के चालक को झपकी आने पर  सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक बलिया जनपद के नगर थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ और चकरा गांव निवासी पांच महिलाएं, दो बच्चियों एक चालक के साथ गाजीपुर में किसी मठ में गए थे। शुक्रवार की सुबह को सभी गाजीपुर से मऊ होते हुए बलिया जनपद के नगर जा रहे थे। करीब सुबह 6:15 बजे अभी बोलेरो हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक कार चालक धनंजय यादव को झपकी आ गई। जिससे बोलेरो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में पीछे से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को सीएचसी पर लाया गया। जबकि तीन को वहीं से जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क पर टहल रहे स्थानीय लोगों ने घटना को देख पुलिस को जानकारी देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार में सवार कुल आठ घायलों क...

नवरात्र की पूजा का फूल लेकर लौट रहे छात्र को पिकअप ने कुचला, हुई मौत

चित्र
पटना : घटना उस वक्त हुई, जब वह पूजा का फूल लेकर घर लौट रहा था। दीघा थाने के बाटागंज के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बुधवार को नौवीं के छात्र अमन कुमार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के अनुसार अमन नवरात्र की पूजा को लेकर हर दिन फूल लाने जाता था। सप्तमी को उसका परिवार विशेष पूजा में लगा था। इसके लिए अमन फूल लेकर निकला था। फूल लेकर वह घर लौट रहा था, तभी सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। अमन तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिकअप वैन ने पहले धक्का मारा, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया. लोगों को पास आता देख छात्र का सिर कुचलते हुए पिकअप चालक फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर दीघा थाना और ट्रैफिक थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और जाम को हटाय।  मृत छात्र अमन रामजीचक की पटेल गली स्थित विनोद सिंह के मकान में किरायेदार लाल बहादुर चौधरी उर्फ बादल का बेटा है। उसका परिवार मूल रूप से भा...

कोचिंग में पढ़कर घर लौट रहे छात्र को डंपर ने रौंदा, बुझ गया घर का चिराग

चित्र
अमेठी : स्थानीय लोगों ने डंपर छोड़ भाग रहे चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। भौसिंहपुर निवासी बृजेश सिंह का पुत्र ओम सिंह मंगलवार सुबह संग्रामपुर चौराहा पर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने आया था। वह कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रहा था। चौराहे से लोहिया नगर मार्ग की तरफ छात्र बढ़ा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे छात्र की साइकिल अनियंत्रित हो गई और छात्र डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने भीड़ का आक्रोश शांत कराकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष ईश नारायण मिश्र ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर भाग रहे चालक को भीड़ ने दौड़ाकर प...

ट्रक की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

चित्र
भिलाई : भिलाई सुपेला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस शव को मरचुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में हुई। वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है। वो स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली की नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। उसमें युवती की मौके पर मौच हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया।

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की हुई मौत, 1 घायल

चित्र
उत्तर प्रदेश :  उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबसेन व भगवानदेई थाना जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ में ठाकुर जी के वस्त्र बनाने का कार्य करते थे। वहीं रामबाबू गोपालगढ़ में फर्नीचर का कार्य करता है। जैंत थाना क्षेत्र के सिंघार मोहल्ला निवासी भगवानदेई पत्नी मन्नू सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव से छटीकरा जाने के लिए जैंत कट पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी गांव निवासी रामबाबू पुत्र जगनी निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला व सूबसेन पुत्र खजानी निवासी चौक मोहल्ला जैंत ने आकर महिला को लिफ्ट देने के लिए बाइक रोकी।  इसी समय पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही महिला भगवान देई व सूबसेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। व...

बेकाबू डंपर ने 15 लोगों को रौंदा, 5 की हुई मौत , 10 रेफर

चित्र
दौसा : दौसा जिले जिले के लालसोट शहर के बस स्टैंड पर रविवार सुबह बेकाबू डंपर ने 15 लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लालसोट जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि 15 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में लक्ष्मी महावर (14), रेवड़ (33) पुत्र गेंडालाल, महेश चंद्र शर्मा और रामहरि योगी की पहचान हुई है। वहीं, घायलों अजय (33) पुत्र जेनेंद्र, कस्तूरी (34) पत्नी रामफूल, पप्पू (50) पुत्र बहरूपिया, बिरमा (45) पत्नी जगदीश, अर्चना (35), हाकिम सिंह (60) छाजूसिंह, गोलू (14) पुत्र लल्लू महावर, मानसिंह (14) पुत्र बजरंग, उर्मिला (40) पत्नी शंभूदयाल और पूजा (30) को दौसा और दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। लालसोट एएसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि गिट्टियां लेकर जा रहे डंपर ने ब्रेक फेल होने की वजह से बस स्टैंड पर खड़े लोगों व सामने आए वाहनों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: