ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई मौत, कुछ समय पहले हुई थी शादी

जयपुर : महेश नगर फाटक पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और युवती के शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।



महेश नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। गीता की मां, जो मौके पर मौजूद थीं, ने भी बेटी की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस मुर्दाघर भेज दिया गया है, और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, और पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मृतका की पहचान गीता, निवासी करतारपुरा सैनी कॉलोनी, के रूप में हुई है, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी।

स्थानीय निवासी प्रेम चंद ने बताया कि इस रेलवे ट्रैक पर अक्सर युवक सुबह और शाम के समय बैठते हैं, जिनको कई बार मना किया गया है। पुलिस भी समय-समय पर इन युवकों को समझाती है, लेकिन फिर भी यहां बड़ी संख्या में लोग बैठते हैं, जिससे ऐसी दुखद घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार