ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

उरई : जालौन कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित अंबरगढ़ में सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सोमवार रात बाइक से गांव लौटते समय जालौन-कोंच मार्ग स्थित अंबरगढ़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ का 27 वर्षीय सुमित कुमार ग्राम भेड़ गया था। बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद लोग युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे। सुमित का शव देखा उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पर जालौन कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल