मनाली को 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात।

 मनाली को 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया मुख्यमंत्री तथा केन्द्र सरकार का धन्यवाद


मंगलवार को नागरिक अस्पताल मनाली में वर्चुअल माध्यम के कार्यक्रम में 9 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाली को 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात का शिलान्यास किया।

स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रस्ताव वर्ष 2023 में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार को भेजा था जिसे मंजूरी के बाद आज इसका शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल मनाली में 23 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखी गई है, जिसमें 16 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य तथा करीब 6 करोड़ से उपकरणों इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी।

यह सुविधा क्षेत्र की आम जनता के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाएगी तथा संकट की स्थिति में रोगियों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने में मददगार सिद्ध होगी।

इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुश्री कंगना रनौत व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पंवार, एसडीएम रमन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे

। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल