धौला कुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रहा धान का क्रय : जिला खाद्य नियंत्रक

धौला कुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रहा धान का क्रय : जिला खाद्य नियंत्रक

किसान चयनित धान खरीद केंद्रों पर ही करें फसल का विक्रय



नाहन :
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति सिरमौर नरेंद्र धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केंद्र धौला कुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रूपए प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में धान की खरीद के सन्दर्भ में मामला ध्यान में आया है कि कुछ एक किसान प्राइवेट खरीदारों को भी धान बेच रहे है, जिनका धान की सरकारी खरीद से कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने जिला के किसानों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई किसान चयनित धान खरीद केन्द्रों के अतिरिक्त किसी अन्य प्राईवेट खरीददारों को धान की बिक्री करते है, तो विक्रय किए गए धान के मूल्य के भुगतान सम्बन्धी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिए सरकारी विभाग की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी । उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद