शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के दो कैडेट्स को कैंप सर्टिफिकेट हुआ प्राप्त

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के दो कैडेट्स को कैंप सर्टिफिकेट हुआ प्राप्त 


पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा 

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के कैडेट्स ऋषित और रक्षित ने एनसीसी अकेडमी रोपड़ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप में दिनांक 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शिमला ग्रुप के 54 कैडेट्स के साथ भाग लिया। इस कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा से लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया और अपने अपने राज्यों की संस्कृति सभ्यता, जीवन शैली, और रहन-सहन के बारे में एक दूसरे को परिचित करवाया ।इस प्रकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को कैडेट्स के द्वारा साकार किया गया। महाविद्यालय के दोनों कैडेट्स ने शिमला ग्रुप के अन्य कैडेट्स के साथ हिमाचली लोक नृत्य नाटी का भी मंचन किया और नाटी की विभिन्न भावभंगिमाओं के माध्यम से हिमाचली अपनी संस्कृति से रूबरू करवाया। प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र पाल ने दोनों कैडेट्स को कैंप सर्टिफिकेट प्रदान किया और दोनों के सफल भविष्य की शुभकामना की। महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक आदित्य भान ओझा ने भी कैडेट्स के साथ कैंप में भाग लेकर उनका दिशा निर्देशन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर