खण्ड विकास अधिकारी रैत के रूप में अनिल गुराड़ा ने संभाला कार्यभार

 खण्ड विकास अधिकारी रैत के रूप में अनिल गुराड़ा ने संभाला कार्यभार

 धीमी गति से चल रहे विकास कार्य को गति देने की कही बात


शाहपुर : जनक पटियाल /

बोले-सभी पंचायतों का दौरा कर प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्यों पर दिया जाएगा विशेष बल

 खण्ड विकास अधिकारी रैत के रूप में अनिल गुराड़ा ने कार्यभार संभाल लिया है।जॉइनिंग के बाद मीडिया को दिए साक्षात्कार में BDO अनिल ने बताया कि मैंने अभी-अभी विकास खण्ड अधिकारी रैत का कार्यभार संभाला है।उन्होंने कहा कि विकासरैत में सभी पंचायत का दौरा कर तथा स्टाफ के कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्राथमिकता से किए जाने वाले खण्ड विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे विकास कार्य हैं जिन पर तेजी से काम करने की जरूरत है।उन्हें भी गति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्वच्छता ही सेवा है जैसे कार्यक्रमों पर भी विशेष बल दिया जाएगा। उंन्होने बताया कि मनरेगा के तहत 60:40 की रेशो पर कार्य करने पर जोर दिया जाएगा। महिला उत्थान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत बहुत बढ़िया कार्य किया जा रहा है।महिलाएं बहुत ही बढ़िया प्रोडक्ट भी बना रही है लेकिन मार्केटिंग कार्य पर अभी भी जोर देने की जरूरत है उस पर भी विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उंन्होने पंचायती कार्यों परम अनियमिताओं को लेकर सख्त हिदायत दी है। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में