मिलावट खोरों के कारण विदेशी कंपनियां हमारी अर्थव्यवस्था को खा रही है

 मिलावट खोरों के कारण विदेशी कंपनियां हमारी अर्थव्यवस्था को खा रही है

 त्योहार हमारे और चांदी विदेशी कंपनियां काटती है


नकली दूध मावा पनीर के कारण विदेशी कंपनियां अपने बिस्कुट और चॉकलेट रिप्लेस कर रही है

बटाला  ( अविनाश शर्मा, चरण सिंह)अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशियन और चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि जैसे ही हमारे देश में त्योहारों का सीजन शुरू होता है कुछ लोग मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली दूध मावा पनीर और खोया मार्केट में डाल देते हैं जिससे करोड़ों लोगों की सेहत पर असर पड़ता है और इसी बात को ढाल बनाकर विदेशी कंपनियां अपने चॉकलेट और बिस्किट मार्केट में खपा देते हैं। वैसे भी भारत की जनसंख्या इतनी ज्यादा है कि इसमें सब कुछ खपत हो जाता है। परंतु फिर भी हमें अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि हम अपने त्योहारों को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ही रखें किसी विदेशी कंपनियों को हमारे त्योहार पर हमारी मुनाफाखोरी की गलत आदतों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को लूटने नहीं देना चाहिए। ऐसा क्यों होता है क्योंकि दूध की खपत जितनी त्योहारों में बढ़ जाती है इतना दूध का उत्पादन हमारे यहां नहीं हो पता क्योंकि हम त्योहारों में गाय भैंसों को ज्यादा दूध देने के लिए नहीं कह सकते। इसलिए हमें मिलावट से बचाना है तो मिठाई पर से अपनी निर्भरता घटानी होगी। लोगों को ड्राई फ्रूट की ओर आना होगा₹300 किलो से कम कोई इस वक्त मिठाई नहीं है जबकि₹300 में बढ़िया ड्राई फ्रूट का डब्बा तैयार हो जाता है ऐसा करने से मिठाइयों पर हमारी निर्भरता कम होगी और मिलावट का शक भी दूर हो जाएगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल