गवर्मेंट डिग्री कॉलेज ज्वाली की छात्रा ने जीता ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

गवर्मेंट डिग्री कॉलेज ज्वाली की छात्रा ने जीता ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल 

(ज्वाली अमित गुलेरिया) 

ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत गवर्मेंट डिग्री कॉलेज ज्वाली की  छात्रा शिवानी ने अंब में हुई ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर अपने ज्वाली कॉलेज के साथ-साथ अपने किम्मण गांव का भी नाम रोशन किया। आपको बता दें कि शिवानी के पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपने कुटुम्ब का पालन करते हैं माता घर का कार्य करती हैं । शिवानी की एक बहन व एक छोटा भाई है। शिवानी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को देती है। शिवानी का कहना है कि अभी आगे नैशनल में गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: