सांप को मारने के बाद नागिन ने लिया बदला, युवक को डंसा, हुई मौत

सांप को मारने के बाद नागिन ने लिया बदला, युवक को डंसा, हुई मौत  

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को खेत में पुआल को इकट्ठा कर रहे युवक गोविंद कश्यप ने वहां निकले एक नाग को मार दिया. बताया जा रहा है कि घटना के ठीक एक घंटे बाद उसी जगह नागिन ने उसे डस लिया, इससे युवक की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि युवक को डसने के बाद सांप खेतों में ओझल हो गया. इतना ही नहीं सांप के डसते ही गोविंद घर की तरफ भागा, लेकिन रास्ते में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्यारा निवासी गोविंदा कश्यप (32) खेतों में मजदूरी करता था. मंगलवार सुबह वह गांव निवासी अतुल सिंह के खेत में धान की कटाई के बाद पुआल काट रहा था, इसी दौरान वहां एक सांप निकला. जिसे गोविंद ने लाठी से उसका फन कूचकर मार डाला. उसके बाद गोविन्द सांप को वहीं छोड़कर खाना खाने चला गया. एक घंटे बाद जब वह फिर उसी जगह पहुंचा तो नागिन ने उसे हाथ में काट डस लिया.

गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह ने बताया कि गोविन्द ने जिस सांप को मारा था वह नाग था. जिसके बाद नागिन ने उसकी मौत का बदला लिया. खेत मालिक अतुल सिंह ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई वह भी मौजूद था. जब गोविंदा जब खाना खाकर खेत पहुंचा तो नाग के शव के पास बैठी नागिन ने उसे हाथ में डस लिया. इसके बाद उन्होंने गोविंद को तुरंत इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास भेजा. जिसके बाद गोविंदा अपने घर के लिए भागा पर जहर इतना तेज था कि वह आधे रास्ते में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से