ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन

 ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन

 


नूरपुर  विनय महाजन /

इंदौरा, ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन आज सोमवार को पूर्ण श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपमंडल अधिकारी (ना.) सुरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा विधिवत रूप से महोत्सव का समापन किया

 समापन अवसर से पूर्व एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और काठगढ़ महादेव के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। महोत्सव के समापन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा निरंतर परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  समापन समारोह के दौरान मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन, धार्मिक गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महोत्सव के अंतिम दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन काठगढ़ शिव मंदिर में शीश नवाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

 इस अवसर पर महंत कालिदास,काठगढ़ मंदिर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच,महंत नितिन कुमार,तहसीलदार अपूर्व शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार