चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

 चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

जिला चंबा में होटल में ले जाकर दो युवतियों के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किलोड निवासी अश्वनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शिकायतकर्ता ने महिला पुलिस थाना चंबा में उपस्थित होकर बयान दर्ज करवाया कि आरोपित अश्वनी निवासी किलोड ने दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले जाकर उनके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए महिला थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की धारा चार के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने पीड़िताओं के बयान दर्ज करने के साथ ही संबंधित होटल के कमरे व रिकार्ड की छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं ताकि आरोपी के खिलाफ ठोस कानूनी साक्ष्य तैयार किए जा सकें। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना चंबा में एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ मामले की तफ्तीश कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई तेजी से अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद