नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे के सौदागर की 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे के सौदागर की 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नूरपुर से विनय महाजन
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे के सौदागर की 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
घटना और मामला: नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत पुलिस थाना डमटाल में 29 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
बरामदगी और गिरफ्तारी: पुलिस ने आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला (निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा) के कब्जे से 1 किलोग्राम 852 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था।
वित्तीय जांच और जब्ती: एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने प्रेस नोट में बताया कि जांच के दौरान आरोपी द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों (होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, वाहन और बैंक खाते) की पहचान कर उन्हें फ्रीज़ किया गया था।
सक्षम प्राधिकारी का मुहर: सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने नूरपुर पुलिस की वित्तीय जांच को सही मानते हुए 9 सितंबर 2026 के आदेश के तहत कुल 3,32,30,941 रुपये की संपत्ति की जब्ती की पुष्टि कर दी है।
नूरपुर पुलिस की कुल उपलब्धियां: जिला पुलिस नूरपुर ने 10 सितंबर 2026 तक कुल 17 मामलों में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की लगभग 29,95,92,857 रुपये की संपत्ति जब्त करवाई है, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें