विधायक मलेंद्र राजन ने किया इंदौरा ब्लॉक की अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

 विधायक मलेंद्र राजन ने किया इंदौरा ब्लॉक की अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

(नूरपुर:-विनय महाजन)


 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घोडन द्वारा आयोजित इंदौरा ब्लॉक अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मलेंद्र राजन ने किया। प्रतियोगिताएं 5 से 7 सितंबर तक आयोजित की जा रही हैं, जिनमें लगभग 40 विद्यालयों के 565 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट मनी बढ़ाकर 240 रुपये प्रति खिलाड़ी कर दी गई है, जिससे खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि इंदौरा में निर्माणाधीन स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से पहली किस्त जारी हो चुकी है और इसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, पूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होकर प्राप्त हो चुकी है। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विधायक ने नए शौचालय के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट प्राप्त होते ही इसकी राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी प्रदान करने की घोषणा की।विधायक मलेंद्र राजन ने हाल ही में मलेशिया के सेलांगोर में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी करने वाली इंदौरा की बेटी मिली का भी उल्लेख किया। उन्होंने मिली की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बच्चों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

  इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी संजीव यादव, एक्सईएन विद्युत संदीप, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विनय मेहरा, एक्सईएन जल शक्ति विभाग देवेंद्र सिंह, एसएचओ विशाल राठौर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ संदीप, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजीव  अन्य गणमान्य लोग  भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी