खेल मैदान भाटियां में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन
खेल मैदान भाटियां में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन
टूर्नामेंट के युवाओं ने तैयार किया मैदान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने किया उद्घाटन
Fatehpur Baljeet Thakur
फतेहपुर। ग्राम पंचायत भाटियां के खेल मैदान में युवाओं द्वारा तैयार किए गए वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना सराहनीय है।
बताया गया कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए युवाओं ने स्वयं मेहनत कर मैदान को तैयार किया है। मैदान के तैयार होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उद्घाटन अवसर पर पंचायत भाटियां की प्रधान नीलम देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, धर्म सिंह लंबरदार, रतन सिंह, प्रीतम सिंह, सुजान सिंह, अनुज, प्रिंस, अंतरिक्ष, चैतन्य, साहिल, अंकुश मन्हास सहित अन्य युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्थानीय युवाओं ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की प्रेरणा मिलेगी।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें