आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम

 आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम 



कुल्लू, : मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय दल में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा भी दौरे के दौरान उपस्थित रहे।
     ओट पहुंचने पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय दल ने सैंज क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित स्थलों का दौरा किया तथा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की।
    केंद्रीय टीम ने सैंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुचैण के मातला गांव का दौरा किया। यहां टीम ने जमीन धंसने से प्रभावित मकानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी ली।
   इसके उपरांत केंद्रीय दल ने सैंज जल विद्युत परियोजना, सिउण्ड पुल तथा सैंज बाजार का भी निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया।
    निरीक्षण के उपरांत एनएचपीसी विश्राम गृह, बिहाली में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण सड़कों, पेयजल योजनाओं, कृषि, बागवानी, विद्युत व्यवस्था, सरकारी तथा लोगों की निजी संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा केंद्रीय टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
   बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए गए नुकसान के आकलन, प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान