संदेश

शिक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के चार विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

चित्र
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के चार विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित                       ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-    बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व की बात है कि हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी तृप्ता पब्लिक सीनि जीयर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा को उत्तीर्ण कर उसमें चयनित होकर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रौशन किया है।  इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा पांचवीं के चार छात्र चयनित है। जिनमें सान्वी कौंडल,नक्श,अक्षित गोरिया,रियांश चौधरी ने परीक्षा को उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए है।  इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों मिठाई खिला कर बधाई दी है। और बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।  बच्चों के अभिभावकों  को भी विद्यालय की ओर से बधाई दी है।

अर्णव सिंह बधोपाल ने नवोदय विद्यायल की परीक्षा की पास

चित्र
अर्णव सिंह बधोपाल ने नवोदय विद्यायल की परीक्षा की पास ज्वाली (राजेश कतनौरिया):-  विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीवडा़ के गांव बटूही के निवासी अर्णव सिंह बधोपाल जिसने नवोदय विद्यायल की परीक्षा पास की है।   अर्णव सिंह पांचवीं कक्षा में डीएवी स्कूल बागनी में पढ़ता था और अब छठी की पढ़ाई पपरोला जवाहर नवोदय विद्यालय में करेगा। वही परिक्षा पास करने पर अर्णव सिंह बधोपाल ने मां बाप का नाम रोशन किया है।  अपनी मेहनत से उसने इस परीक्षा को पास किया है। अर्णव सिंह बधोपाल के पिता जसवीर सिंह सिविल अस्पताल नूरपुर में अपनी  सेवाएं दे रहे हैं। जो मेहनत करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। ओर अपने बच्चे को मेहनत करवाते हैं।  नवोदय विद्यालय की परीक्षा में पास होने पर अर्णव सिंह बधोपाल के पिता जसवीर सिंह बधोपाल ने इसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों एवं दादा को दिया है। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं की डेट शीट जारी की

चित्र
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं की डेट शीट जारी की शिमला(ब्यूरो):-    फाइनल डेट शीट के अनुसार शास्त्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स (बायोटैक्राेलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) व बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र) प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। बीएससी ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। बीएससी ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी।  बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान व अर्थशास्त्र) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 29 मार्च से, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। विस्तृत डेट शीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। बीबीए, बीसीए व बीवॉक के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीबीए के अलावा बी...

हिमाचल में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा अब 29 मार्च को

चित्र
हिमाचल में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा अब 29 मार्च को धर्मशाला:-  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं, अब ये परीक्षा 29 मार्च को 2 से 5 बजे तक होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8 मार्च को रद्द हुई 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन अब 29 मार्च को होगा। यह परीक्षा प्रदेश भर में 2300 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे सत्र में सांय दो से पांच बजे तक आयोजित होगी।  इस परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आते 93494 के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को जिला चंबा के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र स्टाफ ने 8 मार्च को होने वाले जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र को खोल दिया था। इसकी शिकायत बोर्ड प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से मिली थी।  इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम मित्र मोबाइल ...

12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा स्थगित

चित्र
12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा स्थगित चंबा:-  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था।  ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  शिकायत मिलने पर एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च की है। इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है।  जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है।  पेपर निर्धारित डेट और टाइम से पहले खोल दिया गया है, ऐसे में नैतिकता के आधार पर बोर्ड इस प्रश्न पत्र के आधार पर आगे परीक्षा नहीं करवा सकता है।  इसके चलते बोर्ड ने 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आगामी तिथि बाद में नोटिफाई हो...

निजी विद्यालयों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए 20 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

चित्र
निजी विद्यालयों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए 20 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन धर्मशाला:-   उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से  शिक्षा का अधिकार 2009 तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार जिले के सभी निजी पाठशालाओं के प्रबंधक व विद्यालय मुखिया से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मान्यता के नवीनीकरण व 2025-2030 सत्र के लिए मान्यता हेतु आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।  यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सिंह ने बताया कि मान्यता के नवीनीकरण हेतू सम्बन्धित विद्यालय को वेवसाईट https://emerginghimachal.hp.gov.in/   पर लॉगइन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्री प्राइमरी से पांचवी तक कक्षा वाले विद्यालय संबंधित प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रेषित करें।  वहीं प्राइमरी से आठवीं व छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन प्रेषित करेंगे।  उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

चित्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।  इस प्रदर्शनी द्वारा विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसने उन्होंने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी द्वारा  ,आग नियंत्रक अलार्म , ट्रांसफॉर्मर ,जीव मॉडल ,हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, पवन चक्की हाइ ड्रॉलिक तिक्ट, परमाणु मॉडल, - चोरी विरोधी अलार्म ,ज्योमेट्रिक शेष, बोहर मॉडल ,न्यूटन के गति त्रिकोणमिति मॉडल- के नियम, विद्युत उपकरणों की - श्रृंखला एवं समानांतर व्यवस्था- के नियम, विद्युत उपकरणों की - श्रृंखला एवं समानांतर व्यवस्था, - विद्युत से प्रतिरोध मेनेटिक्स जैसे विभिन्न - मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहे। प्रधानाचार्या अनामिका चौधरी द्वारा...

हरसर के पूर्व छात्र अमनदीप द्वारा की संस्कृत विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा पास

चित्र
हरसर के पूर्व छात्र अमनदीप द्वारा की संस्कृत विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा पास ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-    उपमण्डल ज्वाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के पूर्व छात्र अमनदीप द्वारा संस्कृत विषय में  यूजीसी नेट की परीक्षा पास की। इस मौके पर अमनदीप ने अपने अविभावकों सहित पाठशाला पहुंच कर अपने अध्यापकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें अपनी इस सफलता का श्रेय दिया।  इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य राकेश चौधरी व अन्य अध्यापकों ने अमनदीप को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।  गौरतलब है कि अमनदीप एक साधारण से परिवार से सम्बंध रखते हैं उनके पिता कश्मीर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा उनकी माता राजकुमारी एक गृहणी हैं ।  अमनदीप ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर से की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई वजीर रामसिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी से की।

ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू

चित्र
ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू ऊना:-  आईआईआईटी (ट्रिपल आईटी) ऊना की 22वीं सीनेट बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूल में एक नया पीजी प्रोग्राम (एमटेक) शुरू करने को मंजूरी दी गई। ट्रिपल आईटी के निदेशक मनीष गौर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से संस्थान में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम 20 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ शुरू होगा। यह प्रोग्राम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप है और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में काम करने वाले पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के लिए नए नीतियों को भी मंजूरी दी गई जिनमें नवाचार, इनक्यूबेशन और कौशल विकास नीति, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर नीति, अनुसंधान और नवाचार नीति, प्लेजियरिज्म (साहित्यिक चोरी) नीति, परामर्श (कंसल्टेंसी) नीति,, प्रारंभिक अनुसंधान अनुदान नीति, ऊर्जा और पर्यावरण नीति, संकाय पेशेवर विकास नीति, छात्र गतिविधि परिषद, बी.टेक. आईटी और बी.टेक. सीएसई के सिलेबस में काफी समानता होने के कारण आईआईआईटी ऊना ...

इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन

चित्र
इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):- इंडियन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कटोरा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमंडल ज्वाली के डीएसपी बीरी सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए विभिन्न नाटकों की प्रस्तुतियां दी। नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने नशे से होने वाली बीमारियों व नशे से बचाव सहित बड़ों के सम्मान की प्रेरणा देने वाले नाटकों की मुख्यातिथि ने सराहना की।  समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक निदेशक तिलक राज धीमान ने की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2018 में स्कूल इस उद्देश्य के साथ शुरू किया था कि बच्चों को गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ सामाजिक कुरीतियों व बुराइयों से दूर रह कर बच्चों में अच्छे संस्कारों का भी सृजन हो। स्कूल की मुख्याध्यापक रेणु बाला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।  ज्वाली के डीएसपी बीरी सिंह ने युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों पर निगाह रखें कि वह किसी बुरी संगत में तो...

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन: सोम लाल धीमान

चित्र
जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन: सोम लाल धीमान ऊना:- उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने निजी पाठशालाओं के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी पाठशाला की मान्यता एवं नवीनीकरण मान्यता शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोर्टल के लिंक  emerginghimachal.hp.gov.in पर 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की मान्यता ऑनलाइन प्र...

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ज़िला काँगड़ा के सभी विद्यालयों में होगा आयोजित

चित्र
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ज़िला काँगड़ा के सभी विद्यालयों में होगा आयोजित कांगड़ा:-   परीक्षा पे चर्चा 2025 का 8वां संस्करण 10 फरवरी को आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ लाइव बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ओलंपियन मैरी कॉम और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, नरेंद्र मोदी, पीआईबी, प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया पेज (यूट्यूब, फेसबुक, एक्स प्लेटफॉर्म) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे, इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन, स्वयं एवं स्वयं प्रभा, पीएमओ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य/केंद्र शासित प...

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 के प्रवेश पत्र जारी

चित्र
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 के प्रवेश पत्र जारी शिमला:-  जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 व 11 की लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 08 फरवरी 2025 को होनी है। प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता शौनिक जी ने बताया कि इस वर्ष  कक्षा 9 के लिए कुल 459 व कक्षा 11 के लिए कुल 185 आवेदन आए है। दोनों परीक्षा का परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग जिला शिमला स्थापित किया गया है । दोनों परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं और जिन्हें निम्नलिखित वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है । कक्षा 9 के प्रवेश पत्र के लिए  https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix  कक्षा 11 के प्रवेश पत्र के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11  अधिक जानकारी के लिए 7008289709, 9459301554, 9817090909 पर संपर्क करें ।

शैक्षिक महासंघ ने केंद्रीय बजट 2025 का स्वागत किया, शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च करने की मांग दोहराई

चित्र
शैक्षिक महासंघ ने केंद्रीय बजट 2025 का स्वागत किया,  शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च करने की मांग दोहराई शिमला:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) प्रांत हिमाचल ने  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025 में शिक्षा क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 6.65% की वृद्धि के साथ ₹1,28,650 करोड़ के आवंटन का स्वागत किया है। महासंघ ने इस बजट को शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। हालाँकि, महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार को शिक्षा क्षेत्र पर जीडीपी का कम से कम 6% खर्च करने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए ताकि नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों को पूर्ण रूप से हासिल किया जा सके। महासंघ ने बजट में पीएम श्री योजना के लिए ₹7,500 करोड़, पीएम पोषण योजना के लिए ₹12,500 करोड़ और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹50,077.95 करोड़ के आवंटन को सकारात्मक बताया है। इसके साथ ही, देश के 5 IITs में 6,500 नई सीटों, मेडिकल कॉलेजों में अगले 5 वर्षों में 75...

एकल विद्यालय आंचल द्वारा ज्वाली में 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

चित्र
एकल विद्यालय आंचल द्वारा ज्वाली में 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आंचल (नगरोटा सुरियां):-  एकल विद्यालय आंचल द्वारा चल रहे ज्वाली के नजदीक ट्यूकारी सैनिक भवन में दस दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन समारोह में ज्वाली के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित बिपिन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। जिसकी शुरुआत माता सरस्वती जी ज्योति प्रज्वलित करके की गई और उसके बाद 58 आचार्यों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।  इस दौरान आंचल अध्यक्ष अंकुर भड़वाल, संजीव धीमान, अर्पणा शर्मा ने मुख्यातिथि पंडित बिपिन शर्मा को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर एकल विद्यालय प्रमुख बिंदु शर्मा, आनंद गौतम, प्रदीप , सुषमा, ममता, राजीव धीमान, पवन, सोनी, इंदु आदि उपस्थित रहे।

आईआईटी मंडी में आयोजित हाईव 2.0 में मानव-कंप्यूटर संपर्क से उद्योग-अकादमिक सहयोग को मिली मजबूती

चित्र
आईआईटी मंडी में आयोजित हाईव 2.0 में मानव-कंप्यूटर संपर्क से उद्योग-अकादमिक सहयोग को मिली मजबूती मंडी:- आईआईटी मंडी में आयोजित हाईव 2.0 में मानव-कंप्यूटर संपर्क से उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूती मिली है। आईआईटी मंडी हाईब और एचसीआई फाउंडेशन आईआईटी मंडी द्वारा आयोजित हाईव 2.0 के दूसरे संस्करण में अनुवाद संबंधी शोध को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने पर केंद्रित इस सम्मेलन में उद्योग के अग्रणी पेशेवर, स्टार्टअप, शिक्षाविद और सरकारी प्रतिनिधि एक साथ आए। इसने उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने, शोध को उद्योग की जरूरतों के साथ जोड़ने और मानव-कंप्यूटर संपर्क (एचसीआई) में उभरते नवाचारों का पता लगाने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया। कार्यक्रम ने उभरते प्रौद्योगिकी डोमेन में अनुसंधान में उद्योग-अकादमिक भागीदारी की बढ़ती प्रासंगिकता को पुष्ट किया। प्रो. डॉ परमप्रीत सिंह खरबंदा और प्रो. डॉ सुभो चक्रवर्ती, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़,  मधु कंदासामी, वरिष्ठ निदेशक, क्वालकॉ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,एयर वाइस मार्शल पीकेएच सिन्हा वीएसएम (सेवानिवृत्त), रणनीतिक सलाहकार, आईआईटी मंडी, प्रो. सुभाजीत रॉय चौधर...

सड़क सुरक्षा को लेकर भलाड़ स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
सड़क सुरक्षा को लेकर भलाड़ स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ज्वाली(भरमाड़)राजेश कतनौरिया:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में रोड सेफ्टी क्लब के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं भलाड़ स्कूल से भलाड़ चौक तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को मोटर वाहन एक्ट के बारे में विस्तार से समझाया।  उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना है तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनना जरूरी है। वाहन के पूरे कागजात होने भी जरूरी हैं। बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं।  उन्होंने नशे से दूर रहने की भी अपील की। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार व स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिमाचल प्रदेश के चार स्वयंसेवी बने कर्तव्य पथ परेड के लिए विशेष अतिथि

चित्र
हिमाचल प्रदेश के चार स्वयंसेवी बने कर्तव्य पथ परेड के लिए विशेष अतिथि चंबा:-  हिमाचल प्रदेश के चार स्वयंसेवी बने कर्तव्य पथ परेड के लिए विशेष अतिथि बने। इनमें से राजकीय महाविद्यालय चम्बा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की उत्कृष्ठ स्वयंसेवी वर्षा जरयाल को उनकी माता बेबी कुमारी के साथ विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2025 परेड को देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।  उक्त जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चम्बा के एनएसएस इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब गणतंत्र दिवस  के अवसर पर पूरे भारत से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के चयनित एवं उत्कृष्ट स्वयंसेवियों को अपने अविभावकों के साथ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होने व नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड को देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश के चार स्वयंसेवियों का गणतंत्र दिवस के लिए विशेष अतिथि के तौर पर चयन माई भारत पोर्टल पर बेहतरीन काम करने के लिए हुआ था। माई भारत पोर्टल पर बेहतरीन कार्य करने पर राजकीय महाविद्यालय चम्बा से वर्षा जरयाल, नाहन कॉलेज से...

सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में बड़े धूम धाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

चित्र
सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में बड़े धूम धाम से मनाया गया वार्षिक समारोह नगरोटा सुरियाँ (प्रेम स्वरूप शर्मा):- सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली में वार्षिक समारोह में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। समारोह में ज्वाली के जिला सहायक न्यायवादी रवि कुमार ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।  इस अवसर पर स्कूल की और से प्रबंधक स्वर्ण सिंह राजपूत ने चार गरीब बेटियों को सिलाई मशीनें भेंट की। स्कूल हर  साल गरीब बेटियों को सिलाई मशनें भेंट कर आत्म निर्भर बनाने में सहायता करता है। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।  इस अवसर पर मुख्यातिथि सहायक न्यायवादी रवि कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया और अभिभावकों को बच्चों पर नशे की लत पर नजर रख कर उन्हें नशे से बचाने के लिए जागरूक रहना होगा। बाद में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार बांट कर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर अभिभावकों को बच्चों की परफॉर्मेंस बारे बताया।

एसआरएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में नवाजे मेधावी

चित्र
एसआरएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में नवाजे मेधावी शाहपुर (जनक पटियाल):-    सरस्वती राजमंदिर पब्लिक स्कूल हारचक्कियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें तिलक राज जम्वाल, प्रधान,ग्राम पंचायत हारचक्कियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरु आत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्या मीनाक्षी गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के चैयरमैन संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।  वहीं मुख्यातिथि तिलक राज ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।  इस मौके पर तहसीलदार डी सी राणा, पूर्व बी डी सी साधुराम ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: