ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू

ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू

IIIT UNA

ऊना:-  आईआईआईटी (ट्रिपल आईटी) ऊना की 22वीं सीनेट बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूल में एक नया पीजी प्रोग्राम (एमटेक) शुरू करने को मंजूरी दी गई। ट्रिपल आईटी के निदेशक मनीष गौर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से संस्थान में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम 20 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ शुरू होगा। यह प्रोग्राम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप है और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में काम करने वाले पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।


उन्होंने बताया कि संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के लिए नए नीतियों को भी मंजूरी दी गई जिनमें नवाचार, इनक्यूबेशन और कौशल विकास नीति, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर नीति, अनुसंधान और नवाचार नीति, प्लेजियरिज्म (साहित्यिक चोरी) नीति, परामर्श (कंसल्टेंसी) नीति,, प्रारंभिक अनुसंधान अनुदान नीति, ऊर्जा और पर्यावरण नीति, संकाय पेशेवर विकास नीति, छात्र गतिविधि परिषद, बी.टेक. आईटी और बी.टेक. सीएसई के सिलेबस में काफी समानता होने के कारण आईआईआईटी ऊना की सीनेट ने बी.टेक. आईटी प्रोग्राम को बी.टेक. सीएसई में विलय करने का फैसला किया है, जिसमें कुल 150 सीटों का प्रवेश होगा।


इसके अलावा स्नातक (यूजी) प्रोग्राम के लिए माइनर डिग्री और ऑनर्स डिग्री का प्रारूप भी अंतिम रूप दिया गया है। इसमें विभिन्न आईटी क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए विविध कोर्स विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे यह राष्ट्रीय और वैश्विक शिक्षा पद्धतियों के अनुरूप रहेगा। यह निर्णय छात्रों की जेईई रैंक, प्लेसमेंट और अकादमिक प्रबंधन के संदर्भ में उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

सीनेट सदस्यों ने इन पहलों की सराहना की, क्योंकि यह संस्थान के शैक्षणिक और अनुसंधान वातावरण को और मजबूत करेंगे। इन नए बदलावों के साथ, आईआईआईटी ऊना शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग सहयोग में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी