शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया,पहली बार किलोग्राम में पकड़ा चिट्टा

शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया,पहली बार किलोग्राम में पकड़ा चिट्टा 

शिमला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, उन्होंने हुसैनवाला बॉर्डर से गुरमीत उर्फ गुरी नामक एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया। गुरमीत के पास से दो किलो चिट्टा बरामद किया गया है। 

यह गिरफ्तारी शिमला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा की गई है, जो जिले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली चिट्टा तस्करी के मुख्य नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रख रही है।

गुरमीत उर्फ गुरी एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का सरगना है, जो नापाक गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गुरमीत पिछले कई महीनों से शिमला और आसपास के इलाकों में चिट्टे की आपूर्ति कर रहा था। गुरमीत के दो साथी भुटा सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी भी चिट्टा तस्करी के आरोप में मलनवाला पुलिस थाना में बंद है। 

शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है। एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में शिमला पुलिस ने राधे गैंग, रंजन गैंग, शाही महात्मा, शाह गैंग और अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल के साथ आरोपी की सीडीआर डिटेल भी खंगाल रही है। नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग