मुख्यमंत्री करेंगे छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ

 मुख्यमंत्री करेंगे छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ

· मंडी जिला वासियों को देंगे करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं की सौगात


मंडी छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27 फरवरी को करेंगे। देश-विदेश में विख्यात यह सात दिवसीय महोत्सव मंडी में 27 फरवरी से 05 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त एवं छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर मंडी के अधिष्ठाता राज देवता माधो राय के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके पश्चात माधो राय मंदिर से पड्डल मेला ग्राऊंड तक निकलने वाली भव्य जलेब में शामिल होंगे। राज देव माधो राय की अगवानी में निकलने वाली इस जलेब में मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी-देवताओं सहित कारदार, देवलु, विभिन्न संस्थाएं व बड़ी संख्या में यहां पधारे लोग शामिल होते हैं।

पड्डल मेला मैदान में मुख्यमंत्री इस सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वे पड्डल में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर वे करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर मंडी जिला वासियों को विकास रूपी सौगात देंगे। इससे पूर्व वे देवलुओं एवं कारदारों के लिए भीमाकाली मंदिर परिसर में रखी गई शिवरात्रि धाम में भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार देर सायं मुख्यमंत्री सेरी मंच पर स्थापित कला केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत शुभारंभ करेंगे। दूसरे दिन 28 फरवरी को प्रातःकाल मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम है।

उपायुक्त ने कहा कि इस सात दिवसीय देव समागम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व के लिए राज देव माधो राय, बाबा भूतनाथ, पंचवक्त्र महादेव सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों की विशेष साज-सज्जा की गई है। इसके अतिरिक्त जलेब के मार्ग सहित सभी प्रमुख स्थलों को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस आयोजन में अपनी सहभागिता जताते हुए शिवरात्रि समिति एवं जिला प्रशासन को सदैव की भांति अपना सहयोग बनाए रखें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित