ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ के साथ बैठक आयोजित

 ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ के साथ बैठक आयोजित


अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदेश एवं ज़िला सोलन के लिए अमूल्य हैं और इनकी विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निवारण ज़िला प्रशासन की प्राथमिकता है। राहुल जैन आज यहां ज़िला पेंशनर्ज कल्याण संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

राहुल जैन ने बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों को विश्वास दिलाया कि उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और राज्य सरकार के स्तर पर भेजी जाने वाली समस्याओं एवं मांगों को शीघ्र उचित स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को पेंशनरों की समस्याओं से सम्बन्धित प्रपत्रों को तैयार करने के निर्देश दिए ताकि समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में उपमंडल स्तर पर भी पेंशनरों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिकतर समस्याओं का निराकरण उपमण्डल स्तर ही सुनिश्चित किया जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागों से पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए समय पर बजट की मांग करें ताकि लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी समय पर की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले पेंशनरों को यथोचित सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनर ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय प्रदेश को दिया है और सभी का उचित सम्मान होना चाहिए। उन्होंने पेंशनर संगठनों से आग्रह किया कि अपनी समस्याओं को समय पर सम्बन्धित विभागों को पहुंचाएं ताकि आगामी बैठकों में विभिन्न समस्याओं का उचित निदान हो सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपमंडल स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में वरिष्ठ नागरिकों का उपचार नियमानुसार होना चाहिए। उन्होंने पेंशनर्ज कल्याण संघ के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित ओपीडी पर्ची बनाने के लिए खिड़की खुली रहनी चाहिए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक देर तक कतार में खड़ा ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के कक्ष में भी वरिष्ठ नागरिकों को उपचार के लिए वरियता मिलनी चाहिए।

  बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, ज़िला पेंशनर्ज संघ के प्रधान के.डी. शर्मा व सचिव जगदीश पंवार, हिमाचल पेंशनर्स संघ के जयनंद व सचिव बी.एल. खन्ना, सुंदर सिंह, बाबू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ज़िला के विभिन्न पेंशनर्ज संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत