PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

शिमला समाचार

शिमला:- अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस 2024 के सर्वे हेतु मोबाईल एप्लीकेशन को सरकार ने लांच किया है। अब इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थी स्वयं भी सर्वेक्षण कर आवेदन कर सकते हैं। 

सर्वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्तरों पर किया जा रहा है जिसमें पूरे परिवार का डाटा दर्ज किया जा रहा है तथा इसके साथ ही घर को जियो टैग भी किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस सर्वेक्षण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्व में सर्वेक्षणकर्ता नामित / पंजीकृत किए जा चुके हैं। जोकि पात्र लाभार्थियों के घर जाकर इस मोबाइल एप्लीकेशन से चेहरा प्रमाणीकरण आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सर्वे कर रहे हैं। इस सर्वे के आधार पर ही पात्र लाभार्थियों को आगामी वर्षो में आवास स्वीकृति किए जाऐंगे।

जिला के सभी लोगों से अनुरोध है कि पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाएं ताकि कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे। सभी पंचायतों को दिशानिर्देश ज़ारी कर दिए गये हैं कि 15 मार्च, 2025 तक सभी पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण सुनिश्चित करें।

पात्र लाभार्थी स्वयं भी https://pmayg.nic.in/infoapp.html लिंक द्वारा अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी