थुनाग एक दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

 थुनाग एक दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण शिविर


 मंडी

मिल्क फेडरेशन द्वारा थुनाग में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अधिकारी डॉ0 सत्यपाल कुरहे तथा मंडी इकाई के पी एंड आई प्रभारी लाभ सिंह ठाकुर ने की!

    शिविर में दुग्ध अभिशितन केंद्र लम्बाथाच व दुध अभिषिक्त केंद्र तांदी के अंतर्गत आने वाली 89 सहकारी समिति के साथ जुड़े हुए लगभग 140 दूध उत्पादकों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अधिकारी डॉ0 सत्यपाल कुरहे ने दुध उत्पादक किसानों को स्वच्छ दूध उत्पादन, पशुपालन, पशुओं की देखभाल, रखरखाव, संतुलित आहार, दुधारू पशुओं की नस्ल व नस्ल मे सुधार के साथ-साथ बीमारियों से पशुओं के बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया।

    शिविर में लाभ सिंह ने पशुपालकों को स्वच्छ दूध उत्पादन की जानकारी प्रदान की । उन्होंने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के द्वारा दूध लेने की जानकारी व उसके लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने साथ ही लोगों को पंजीकृत सहकारी सभा से जुड़ने के लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

शिविर में प्रभारी दुध अभिशीतन केंद्र तांदी वेद राम, दुध अभिशीतन केंद्र मोहाल के प्रभारी अमित ठाकुर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी