पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक हुई संपन्न

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक हुई संपन्न

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-   पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक खंड प्रधान गुरदेव सिंह भारती की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नगरोटा सूरियां के सभागार में सम्पन्न हुई ।पेंशनर्स ने हिमाचल सरकार से अनुरोध किया कि उन की वित्तीय देनदारियों को अतिशीघ्र देने का प्रबंध करे नहीं तो पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

मुख्य सलाहकार पीसी विश्वकर्मा ने कहा पेंशनरों के देय महंगाई भत्ते के एरियर ,वेतनमान रिवीजन के बकाया भी एक मुश्त सरकार जारी करने का वित्तीय प्रबंधन करे पंजाब सरकार ने भी कर्मचारियों पेंशनरों के देय लाभ सब कुछ एकमुश्त भुगतान करने का फैसला ले लिया है हिमाचल सरकार भी फॉलो करे। कम से कम 70 वर्ष की आयु के उपर के पेंशनरों के बकाया भुगतान तत्काल जारी किए जाएं। 

संघ ने पूर्ण चंद शर्मा सेवा निवृत सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुलेर निवासी ता तथा कांता डोगरा सेवा निवृत्त अध्यापिका पत्नी ओम प्रकाश डोगरा निवासी नगरोटा सूरियां के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजली दी, खंड के के त्रिवार्षिक चुनाव 3 मार्च 2025 को होंगे यह भी निर्णय लिया गया।

मंच का संचालक महासचिव सुभाषणा भारती ने कविता तथा गीतों के साथ मनोरंजन करते हुए किया।बैठक में 80 पेंशनरों ने भाग लिया और गुमराह हो गए 7 और 8 पेंशनरों से मूल एसोसियेशन में लौट आने की अपील की 

बैठक में पी सी विश्वकर्मा मूनोहर लाल ,सतनाम सिंह , योद्ध सिंह ,सतीश , रामपाल , सुखजिंदर सिंह गुलेरी को तथा कमलेश, भारत भूषण मनोहर सिंह, तिलक राज, रणजीत सिंह, किशोरी लाल भक्कल्ल , एस एस जग्गी तथा श्री चंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी