विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष पहल-जिला श्रम कल्याण अधिकारी,

 विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष पहल-जिला श्रम कल्याण अधिकारी


 हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष पहल की है जिसके अंतर्गत ऐसी विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाएं जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, पिछले 12 महीनों के दौरान भवन एवं अन्य किसी भी निर्माण कार्य में कम से कम 90 दिन काम किया हो और जिनकी सालाना आय 2,50,000/- रूपए से कम है ऐसी महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय हरदासपुरा जिला चम्बा में आकर करवा सकती हैं तथा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में स्वयं आकर अथवा कार्यालय के दूरभाष न० 01899-294050 के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी