महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

ज्वाली समाचार

ज्वाली (अमित गुलेरिया):-  उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत लाहडू ग्राम पंचायत के किम्मन नामक स्थान पर पौराणिक ऐतिहासिक किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। बड़े प्रेम पूर्वक से भगवान शंकर का जयकारा लगाते हुए और लाइन में लगकर  श्रद्धालु भगवान शंकर के दर्शन करते नजर आए।  

इस पौराणिक ऐतिहासिक मंदिर की अनेकों गाथाएं हैं। एक गाथा यह भी है कि यहाँ जो जल कुंड बना हुआ है । इस कुंड के अंदर तीन चट्टानें हैं स्थानीय लोगों ने जल कुंड की सफाई के दौरान उन चट्टानों को बाहर रखा और जब सुबह लोगों ने देखा वह तीनों  चट्टाने जल कुंड में दोबारा स्थापित हो गई। 

ऐसी मान्यता है कि यहां पर पूजा पाठ करने से मन की मनोकामना पूरी होती है और इस मंदिर के साथ एक वट वृक्ष है जिसने अपनी जटाओं से इस मन्दिर को घेरा हुआ है। एक आस्था का केंद्र बना हुआ है और यहां के युवाओं द्वारा हर वर्ष शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर भव्य नुवाले का आयोजन किया जाता है। और अगले दिन भंडारे का भी आयोजन होगा। कृपया नुवाले व भंडारे में आकर भगवान शिव का प्रशाद ग्रहण करें और मन्दिर की शोभा बढ़ाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी